बॉलीवुड

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार खुश दिखी शहनाज, इस एक्टर संग की मस्ती, देखें Video

2 सितंबर, 2021 वह दिन था जब हमने टीवी के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को हमेशा के लिए खो दिया था। सिद्धार्थ महज 40 की उम्र में चल बसे थे। उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई थी। उनके जाने से फैंस और उन्हें जानने वाले बुरी तरह से टूट चुके थे। सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज़ गिल का तो बहुत बुरा हाल था। कई दिनों तक तो उन्हें इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। वह बेसुध सी हो गई थी। न खाने का होश था न सोने की चिंता।

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में भी शहनाज़ फूट-फूटकर रोई थी। तब शहनाज़ का हाल देख फैंस भी बड़े उदास हो गए थे। तभी से हर कोई बस यही पूछ रहा था कि आखिर शहनाज़ गिल अब कैसी है? उनके क्या हाल है? काफी दिनों से शहनाज़ की कोई अपडेट नहीं थी, लेकिन अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज़ को काम पर वापस लौटता देख उनके फैंस खुश हो गए हैं।

दरअसल शहनाज़ ने अपनी आगामी फिल्म ‘हौसला रख’ की बची कूची शूटिंग अब स्टार्ट कर दी है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो शहनाज़ की फिल्म ‘हौसला रख’ के अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। यह फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा वीडियो है। में शहनाज़ गिल के अलावा दिलजीत दोसांझ और फिल्म की अभिनेत्री सोनम बाजवा भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टार्टिंग में सिर्फ दिलजीत और सोनम दिखाई देते हैं। लेकिन कुछ देर बाद शहनाज़ भी वीडियो में आ जाती है। ये तीनों स्टार्स मिलकर अपनी फिल्म के डायलॉग को रीक्रिएट करते हैं। वीडियो में एक मोमेंट ऐसा भी आता है जब शहनाज और सोनम मिलकर अपने को-स्टार दिलजीत को पीटने लगती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ कैप्शन में लिखते हैं – मैंने इसे प्यार किया और इसने मेरे साथ ये किया। हौसला रख इस दशहरा, 15 अक्टूबर को।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


शहनाज़ के फैंस इस वीडियो को बड़ा पसंद कर रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ के निधन के बाद यह पहली बार है जब शहनाज़ इतनी खुश दिखाई दी हैं। एक अन्य रिपोर्ट की माने तो शहनाज गिल अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए 7 अक्तूबर को विदेश रवाना हो चुकी हैं। शहनाज़ को इस तरह अपना गम भुला फिर से काम पर लौटता देख उनके फैंस बड़े खुश हो रहे हैं। उनके सपोर्ट में प्रशंसक ‘हौसला रख शहनाज’ लिख ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ, शहनाज गिल और सोनम बाजवा स्टारर पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ 15 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को अमरजीत सरोन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फैंस इसे बहुत पसंद भी कर रहे हैं। शहनाज़ के फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि शहनाज़ भविष्य में बॉलीवुड फिल्में भी कर सकती हैं।

Back to top button