दिलचस्प

मुकेश अंबानी की बेटी का गाउन कलेक्शन देख दिमाग चकरा जाएगा, इस ड्रेस को बनाने में लगे थे 350घंटे

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं। वे और उनका परिवार अक्सर चर्चा में छाया रहता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) के तीन बच्चे हैं जिनमें आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी शामिल हैं। ईशा अंबानी की बात करें तो वह अपनी मां नीता की तरह काफी स्टाइलिश हैं। वे जब भी किसी पार्टी या फंक्शन में आती हैं तो उनके द्वारा पहने गए कपड़े ट्रेंड होने लगते हैं।

ईशा को अपने कपड़ों के कलेक्शन में गाउन रखना पसंद हैं। उन्हें कई मौकों पर एक से बढ़कर एक सुंदर गाउन पहने देखा गया है। ऐसे में आज हम आपको ईशा के खूबसूरत गाउन का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। इनमें से एक गाउन तो ऐसा भी है जिसे बनाने के लिए 350 घंटे लगे थे।

ईशा अपनी मां नीता अंबानी की तरह स्टाइलिश और फैशनेबल ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। उन्हें ट्रैडीशनल कपड़ों से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक सबकुछ पहनना पसंद हैं। ईशा जब भी कोई आउटफिट पहनती हैं तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगती है। फिर उनके स्टाइल को बहुत से लोग कॉपी करने लगते हैं। एक तरह से उनका ड्रेसिंग स्टाइल ट्रेंड होने लगता है।

ईशा के वार्डरोब में शानदार गाउन कलेक्शन की भरमार है। यदि आपको भी गाउन पहनने का शौक है तो आपके पास भी इस टाइप के डिजाइनर गाउन जरूर होने चाहिए। ईशा खूबसूरत और फैशनेबल होने के साथ साथ इंटेलिजेंट भी हैं। वे अपने भाई आकाश के साथ पिता मुकेश अंबानी का बिजनेस भी संभालती हैं। एक तरह से हम कह सकते हैं कि ईशा के बिजनेस दांव-पेंच और फैशन सेंस दोनों कमाल के हैं।

ईशा की मां नीता अंबानी को लोग फैशन ट्रेंड सेटर भी कहते हैं। अब ईशा भी उनकी गद्दी पर बैठ रही हैं। पीरामल परिवार की बहू बनने के बावजूद उनके ड्रेसिंग सेंस में कोई गिरावट नहीं आई है। वे अपने डिजाइनर गाउन से अपने स्टाइल को डिफाइन करती हैं। ईशा अपने गाउन के टेक्सचर, मेटेरियल और कलर के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

उनकी पसंद में फ्लोरल से लेकर मेटलिक गाउन और ब्राइट कलर से लाइट कलर तक के गाउन शामिल हैं। ईशा ने एक बार अपने घर की पार्टी में मैटेलिक ए-लाइन सिल्हूट गाउन पहलना था। यह गाउन उनके फॉलोअर्स को बड़ा पसंद आया था।

वहीं साल 2019 में ईशा अंबानी ने मेट गाला में एक शानदार गाउन कैरी किया हुआ था। इसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी। आपको जान हैरानी होगी कि इस गाउन को बनाने में 350 ज्यादा घंटे लगे थे। इस गाउन को कई कारीगरों ने मिलकर एकसाथ तैयार किया था। ये गाउन अमेरिका के फेमस डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग ने खासतौर पर ईशा अंबानी के लिए बनाया था। इसे पहन वह एकदम बार्बी डॉल लग रही थी। इस गाउन में ऑस्टरिच फेदर का इस्तेमाल किया गया था।

ईशा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में आनंद पिरामल से शादी रचाई थी। उनकी शादी बड़े ही शाही अंदाज में हुई थी। इस शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ा था।

 

Back to top button