बॉलीवुड

टीवी की आदर्श बहू ने स्टायलिश ड्रेस पहन बेबो को दिया टक्कर, देखें शानदार तस्वीरें…

अगर बात ग्लैमर और स्टाइल की हो, तो उसमें भला बेबो यानी करीना कपूर को कौन आसानी से टक्कर दे पाता है? करीना कपूर तो एयरपोर्ट पर भी नजर आती हैं, तो उनका एक अलग ही अंदाज नज़र आता है और जो सुर्खियों में छा जाने के साथ ही लड़कियों का फेवरिट भी बन जाता है।

kareena kapoor

बता दें कि अगर करीना के सबसे फेमस और पॉप्युलर स्टाइल्स की बात की जाए, तो उसमें कफ्तान लुक्स को जरूर शामिल किया जाएगा। सेकंड प्रेग्नेंसी और उसके बाद के पीरियड में करीना ने सस्ती से लेकर महंगी तक की इतनी कफ्तान मैक्सी ड्रेसेस पहनीं कि एक्सपेक्टिंग महिलाओं से लेकर अन्य लड़कियों व अदाकाराओं के बीच भी वो छा गईं। अब टीवी की आदर्श बहू का इसी ड्रेस में एक ऐसा अवतार सामने आया है, जो एकदम बेबो की टक्कर का है। जी हां तो आइए हम इसी की बात करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

बता दें कि ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे सीरियल्स से दर्शकों के दिलों में जगह बना लेने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें इस नैचरल ब्यूटी की सुंदरता भी देखते ही बन रही है। गौरतलब हो कि शेयर्ड पिक्स में दिव्यांका मोनोक्रोम कलर कॉम्बिनेशन की कफ्तान ड्रेस पहनी दिखाई दीं। इस आउटफिट पर जापानी स्टाइल का टाइ ऐंड डाइ पैटर्न किया गया था, जो उसे उसका स्पेशल लुक दे रहा था।

Divyanka Tripathi

वहीं बता दें कि इस आउटफिट में वी-नेकलाइन दी गई थी। इतना ही नहीं स्लीव्स को हाफ रखा गया था। मैक्सी ड्रेस में वेस्ट पर ड्रॉ-स्ट्रिंग्स भी डाली गई थीं, जिसे बांधने के कारण वेस्ट पोर्शन पर शानदार फिट नजर आ रही थी। ये दिव्यांका के फिट कर्व्स को हाइलाइट भी कर रही थी। इसमें पूरी हेमलाइन पर वाइट लेस लगाई गई थी।

Divyanka Tripathi

अदाकारा ने अपने लुक को खुले बाल व पिंक लिप्स्टिक से और आकर्षक बना लिया था, जिसे देख किसी का भी उन पर दिल आ जाए। ऐसे में कहने में कोई हर्ज नहीं कि कफ्तान ड्रेस लुक को दिव्यांका परफेक्ट टच देने में कामयाब रहीं।

वैसे पिछले कुछ समय से अक्सर सूट और साड़ी में नजर आने वाली ये अदाकारा अपने ग्लैमरस लुक्स से फैन्स के दिलों को घायल कर रही है। एक इवेंट में इस बाला को हॉट अवतार में देखा गया था। उस दौरान उन्होंने ट्राउजर पैंट्स पहनी थीं, जिसके ऊपर कॉर्सेट टॉप वेअर किया था, इसकी नेकलाइन और शीयर मटीरियल बोल्डनेस का तड़का लगाते दिख रहे थे। ऊपर से अदाकारा ने जैकेट डाली हुई थी। इस लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अदाकारा का गुलाबी रंग की ड्रेस में हद से प्यारा लुक…

वहीं इस पिक में दिव्यांका त्रिपाठी को गुलाबी रंग की मैक्सी ड्रेस पहने मस्ती भरे मूड में देखा जा सकता है। स्पगैटी स्लीव्स की लेयर्ड आउटफिट में नेक पोर्शन को वर्क से नेकपीस जैसा लुक दिया गया था। अदाकारा ने इस ड्रेस को पहनने के बाद बालों को खुला रखते हुए सिर पर नॉट हेयरबैंड लगाया था। वहीं उनके चेहरे पर काला चश्मा लगा था। इस लुक में अदाकार बहुत ही प्यारी लग रही थी।

मैगजीन के कवर पेज पर छाई दिव्यांका त्रिपाठी…

Divyanka Tripathi

 

आख़िर में बता दें कि ‘ये हैं मोहब्बतें’ सीरियल बंद होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का करियर कुछ समय के लिए ढलान पर जाने लगा था और वो ना तो किसी शो में नजर आ रही थीं और ना ही किसी और प्रोजेक्ट में लेकिन इस वक्त उनका करियर फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke khiladi 11) में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने जिस तरह से परफॉर्म किया उससे वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं और अब वो एक और प्रोजेक्ट में नजर आई हैं।

गौरतलब हो कि यह दिव्यांका त्रिपाठी की पॉपुलैरिटी का ही आलम है कि वो अब वेडिंग मंत्रा (Wedding Maantra) मैगजीन में नजर आई हैं। इस मैगजीन के कवर पेज पर छाईं दिव्यांका बेहद ही खूबसूरत वेडिंग लहंगे में नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह ही खूबसूरत भी लग रही हैं।

Back to top button