विशेष

चूहों को मारे बिना इन 9 तरीकों आसानी से घर से दूर भगा सकते हैं दूर, जानिये

ये हैं घर से चूहों को दूर भगाने का रामबाण उपाय।

किसी के घर में अगर एक भी चूहा घुस जाए तो नाक में दम कर देता है। चूहे घर में मौजूद अनाज के साथ-साथ कपड़ों और कई बार कीमती चीजों को भी कुतर जाते हैं। ऐसे में इन्हें बाहर निकालना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन ये काम बेहद मुश्किल है क्योंकि चूहे ऐसी जगह जागकर छिप जाते हैं जहां नजर नहीं पड़ती। बाजार में चूहों को मारने के लिए रैट किलर मिल जाता है, जिसके इस्तेमाल से वो घर के बाहर जाकर मर जाएं।

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay

लेकिन, इसे रखने से चूहे घर से भागते नहीं बल्कि उसे खाकर अंदर ही मर जाते हैं, जिसके बाद उनके मरने का पता तभी चल पाता है जब बदबू फैलने लगती है। घर से चूहा भगाना इसलिए भी बेहद जरूरी हो जाता है क्योंकि इनसे ‘प्लेग’ जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। इन सभी दिक्कतों से बचने के कई तरीके हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप चूहों को बिना मारे घर से भगा सकते हैं।

पिपरमेंट…

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay

चूहे पिपरमेंट की गंध से दूर भागते हैं। चूहों को भगाने के लिए घर के हर कोने में रुई में पिपरमेंट लगाकर रख दें तो चूहे खुद ही घर छोड़कर भाग जाएंगे।

तंबाकू…

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay

तंबाकू भी चूहों को भगाने का कारगर तरीका है। कटोरी में चुटकी भर तंबाकू लें, जिसमें 2 चम्मच देशी घी मिलाएं। फिर बेसन मिलाकर गोलियां बना लें, जिन्हें घर के कोनों में रख दें। इन्हें खाते ही चूहे बेहोशी की हालत में घर छोड़कर बाहर निकल जाएंगे।

पुदीना…

चूहों को पुदीने की महक नापसंद है। पुदीने की पत्तियों को घर में व बिल के पास रखने से चूहे दोबारा आपके घर की ओर रुख नहीं करेंगे।

फिटकरी…

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay

फिटकरी और चूहों के बीच छत्तीस का आंकड़ा होता है। फिटकरी के पाउडर का घोल बनाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव कर दें। ऐसा करने से चूहे पलटकर आपके घर का रुख नहीं करेंगे।

तेजपत्ता…

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay

चूहों को घर से भगाने के लिए तेजपत्ता रामबाण साबित होता है। घर के कोनों में तेजपत्ता रख दें। इसकी खुशबू से चूहे आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे।

कपूर…

चूहों को भगाने के लिए कपूर का भी इस्तेमाल किया जाता है। कपूर की गंध से चूहों को सांस लेने में परेशानी होती है। अगर आप यह घर के कोनों में रख देंगे तो चूहे घर से भाग जाएंगे।

काली मिर्च…

चूहों को घर से भगाने में काली मिर्च भी काफी असरदार है। घर के उन कोनों में काली मिर्च के दाने फैला दें, जहां चूहे छिपते हैं। इसके बाद चूहे आपके घर से गधे की सींग की तरह गायब हो जाएंगे।

लाल मिर्च…

Chuhoon ko Bhgaane ke Ghareelu Upay

लाल मिर्च भी चूहों को भगाने का बेहतर उपाय है। घर की जिन जगहों पर चूहों का तांड़व रहता है, वहां लाल मिर्च का छिड़काव करें। इसके बाद फिर कभी चूहे वापस नहीं लौटेंगे।

बाल…

इंसानों के बाल से चूहे दूर भागते हैं। इनको निगलने से चूहों की मौत हो जाती है, इसलिए वह इंसानी बालों के पास जाने से भी दूर भागते हैं।

Back to top button