दिलचस्प

रस्म के नाम पर दुल्हन के साथ हो गया कांड, लड़के ने पीछे से किया कुछ ऐसा कि.. देखें Video

शादी समारोह का अपना अलग मजा होता है। खासकर भारत में होने वाली शादियों में बहुत आनंद आता है। शादी अपनी हो या किसी रिश्तेदार-दोस्त की, इसे लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। शादी का खाना, डांस, रस्में, मस्ती ये सब हर कोई एन्जॉय करता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में शादी को लेकर अलग-अलग रस्में हैं। इसमें से कुछ रस्में ऐसी भी है जिसे करते समय हंसी मजाक का माहौल बन जाता है।

आज हम आपको दूल्हा दुल्हन का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आपकी हंसी बंद होने का नाम नहीं लेगी। इसे देख आप भी कहेंगे कि ‘भाई ये कौन सी रस्म है?’ दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन का एक फनी वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी की रस्म के दौरान दूल्हा दुल्हन के साथ एक कांड हो जाता है।

bride-groom-falls-during-marriage-rituals

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में खत्म हो गई है। एक लड़का दूल्हा और दुल्हन को एक साथ पीछे से उठाने की कोशिश करता है। देखने में ये किसी रस्म का हिस्सा लगता है। अब दिलचस्प बात ये होती है कि लड़का दूल्हा दुल्हन को एकसाथ उठा तो लेता है, लेकिन उनका वजन ज्यादा देर तह सहन नहीं कर पाता है। ऐसे में वह उन्हें उठाकर जमीन पर पटक देता है। जमीन पर आते ही दूल्हा दुल्हन का बैलेंस डगमगा जाता है और वे धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।

दूल्हा दुल्हन जैसे ही एक दूसरे के ऊपर नीचे गिरते हैं तो वहाँ मौजूद लोग हंसने लगते हैं। यह फनी नजारा देख लोगों की हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_viralclips नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। यह वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर धड़ाधड़ कमेंट्स भी आ रहे हैं।

bride-groom-falls-during-marriage-rituals

एक यूजर वीडियो देख कहता है ‘शादी में रस्मों के साथ हंसी मजाक भी जरूरी होता है।’ इसके बाद एक अन्य यूजर बोलता है ‘ये कौन सी रस्म हैं जिसमें दूल्हा दुल्हन को हवा में उछाल दिया जाता है।’ वहीं एक और कमेंट आता है कि ‘इस रस्म से ये टेस्ट भी हो गया कि दूल्हा दुल्हन का शरीर कितना मजबूत है।’ फिर एक यूजर कहता है कि ‘वाह बेटे मौज कर दी।’ बस इसी तरह के और भी कई बेहतरीन कमेंट्स आने लगे। तो चलिए अब आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

देखें Video

उम्मीद करते हैं कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही हमे ये बताएं कि आपको इस टाइप की रस्म कैसी लगी? यदि आपकी शादी में कोई आपको ऐसे हवा में उछाल गिरा दे तो आपको मजा-हंसी आएगी या फिर आप गुस्सा हो जाएंगे?

Back to top button