अध्यात्म

नवरात्रि में अमीर बनना हैं तो 9 दिनों तक जरूर करें ये 5 काम, मां दुर्गा दूर कर देंगी गरीबी

अमीर होने का सपना हर कोई देखता है। फिर आज के महंगाई के जमाने में तो पैसा जितना भी हो कम ही पड़ता है। कहते हैं पैसा कमाने के लिए मेहनत और हुनर की जरूरत होती है। लेकिन इसके साथ एक और चीज चाहिए होती है ‘भाग्य’। आप ने भी देखा होगा कि कुछ लोग दिन रात मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें मनचाहा पैसा नहीं मिलता है, वहीं कुछ बहुत कम मेहनत करते हैं लेकिन ढेर सारा पैसा कमाते हैं। इसमें आपका भाग्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अच्छा भाग्य भगवान की असीम कृपा से मिलता है। इस महीने 7 अक्टूबर से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। कहते हैं इन 9 दिनों माता रानी धरती पर विचरण करती है। ऐसे में यदि भक्त इन नौ दिनों माता रानी को प्रसन्न कर दें तो उनका आशीर्वाद मिलता है। अब एक बार जिसे मां दुर्गा का आशीर्वाद मिल जाए उसका भाग्य कभी फैल नहीं होता है। धन और अन्न की भी कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें नवरात्रि के 9 दिनों में करने से बहुत लाभ मिलता है।

रंगोली

नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी के स्वागत के लिए आपको मुख्य द्वार पर रंगोली बनानी चाहिए। यह रंगोली आप रोज 9 दिनों तक सुबह-सुबह बना लें। रंगोली मां के स्वागत का प्रतीक होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। जहाँ पॉजिटिव एनर्जी अधिक होती है वहाँ माता रानी निवास करना पसंद करती है।

स्‍वास्तिक

हिंदू धर्म में स्‍वास्तिक का निशान सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हर पूजा पाठ और शुभ कार्यों में इसे बनाया जाता है। नवरात्रि में भी स्‍वास्तिक का खास महत्व होता है। इसे आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर बनाना चाहिए। इसे लगातार नौ दिनों तक बनाएं। स्‍वास्तिक को हल्दी या कुमकुम से बनाना शुभ माना जाता है। ये घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर भगा देता है। इसे देख मां दुर्गा अत्यधिक प्रसन्न होती है।

maa durga

दुर्गा मंत्र

नवरात्रि में मां दुर्गा की जितनी भक्ति की जाए कम ही होती है। इसलिए आप कोशिश यही करें कि उनका अधिक से अधिक ध्यान लगाएं। पूजा पाठ के साथ मंत्रों का जाप भी अवश्य करें। ऐसा करने से मां दुर्गा जल्दी प्रसन्न होंगी और आपको कोई दुख नहीं झेलने देंगी। यह मंत्र है – ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

घट पूजा

नवरात्रि में घट की स्थापना कर उसकी पूजा भी रोज करनी चाहिए। यदि आप किसी कारणवश घर में घट स्‍थापना न पाएं तो रोजाना देविजी के मंदिर जाकर घर की पूजा करें। ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेगा।

कन्या भोज या भेंट

कन्याओं को नवरात्रि में भोजन खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है और आपको मनचाहा फल देती है। इस कोरोना काल में यदि आप कन्या भोज न भी करवा पाएं तो कन्याओं को कोई भेंट भी दे सकते हैं। कहते हैं छोटी बच्चियां भी माता रानी का रूप होती हैं। नवरात्रि में पैर छूकर इनका आशीर्वाद शुभ होता है।

Back to top button