राशिफल

Rashifal 5 October: मंगलवार के दिन बजरंगबली की कृपा से इन सात राशियों की होने वाली है मौज, पढ़ें

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि मंगलवार 5 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 5 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपका कोई खास काम पूरा हो सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप अपने विचारों से अन्य व्यक्तियों को सहमत कराने में कुछ हद तक सफल हो सकते हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुए व सट्टे से दूर रहें। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। परिवहन के काम से अपनी जीविका चलाने वाले लोगो के लिये आज का दिन कठिनाई वाला हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मिश्रित है न तो आप अधिक लाभ कमा पाएंगे और न ही कोई बहुत बड़ा नुकसान होगा। नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।

Hanuman

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने काम पर पूरी नजरे रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी महत्वपूर्ण मामले पर विचार हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम संबंध टूटने का डर बना रह सकता है। कारोबार में फायदे की स्थिति बन सकती है। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। किसी से बेवजह के मतभेद हो सकते है। आमतौर पर किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे और दूसरों को भावनात्मक ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

पर्सनल लाइफ में रिश्ते मधुर रहने के संकेत हैं। आज भाग्य के भरोसे न बैठें। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। कोई नया प्रेम संबंध भी शुरू होने की संभावना है। आपकी इनकम बढ़ने के भी चांस ज्यादा है। आपका मन काम में लगेगा। आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

घरेलू लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपके नये सम्पर्क भविष्य में सहायक होंगे। आपके परिवार के लिए यह समय बहुत शुभ और अनुकूल साबित होगा। आप भौतिक सुविधा के लिए कोई नया और महंगा उपकरण भी खरीद सकते हैं। आज नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है, लेकिन इनकम में कमी आने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घरेलू जीवन में प्रेम का अनुभव करेंगे, जिससे आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में पूरे सच्चे मन से सहयोग करेंगे। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा। भागदौड़ अधिक होगी। घर में वृद्धजनों की चिंता रहेगी। झूठे आरोपों से बचें। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है, अत: असावधानी न बरतें। ऑफिस की समस्याएं आज बढ़ सकती हैं। अगर आप सूझ बूझ से काम लेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज व्यवसाय में हड़बड़ी में लिया गया कोई फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। नकारात्मक चीजों का त्याग करें, सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी अगर बिजनेस पार्टनर है तो व्यापार में लाभ की प्रबल संभावना है। किसी बात या स्थिति के कारण आप बेचैन हो सकते हैं। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, कोई भी फैसला लेने में सक्षम होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के प्रति व्यवहार सौम्य रखें। पूरे दिन प्रसन्नता के साथ बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने सामाजिक संबंधों या साथ काम करने वालों के कारण परेशान हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर कुछ ज्यादा ही रहेगा। परेशानियों के बारे में ज्यादा न सोचें। भविष्य की योजनाओं की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन मेहनत करने के लिए बिल्कुल अच्छा है। स्वास्थ्य के लिये दिन अच्छा रहने वाला है।

Ganesh

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उदास रहेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके मिल सकते हैं। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने वाली है। जीवनसाथी की बातें मन को कटु लग सकती हैं। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अपने हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। उदर विकार से परेशान रह सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा लेकिन आज आपको बहुत ही कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन कोई अच्छा अवसर लेकर आएगा। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी जरूरत है। अपनी भावनाओं को फिलहाल मन में ही दबा कर रखें। आज जिस भी काम को शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 5 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button