बॉलीवुड

‘पहली बार बदसूरत लग रही हो’ ऐश्वर्या राय के लुक को देख भड़के लोग, बेबी बंप पर भी मारे ताने

मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के सभी फैन हैं। जब भी सुंदरता की मिसाल दी जाती है तो ऐश्वर्या का ही नाम लिया जाता है। ऐश 47 की हो गई है लेकिन फिर भी उन्होंने खुद को काफी अच्छे से फिट रखा हुआ है। उनका फिल्मों में आना भले कम हो गया हो लेकिन वे सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज को वायरल होते देर नहीं लगती है।

ऐश्वर्या को देखने के लिए फैंस हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। ऐश फिल्में भले ही कम कर रही हो लेकिन ब्रांड प्रमोशन और ईवेंट वगैरह अटेंड करने में वे अभी भी बहुत आगे हैं। इन दिनों वे पेरिस में हैं। यहाँ वे एक फैशन शो में शामिल होने आई हुई हैं। दरअसल ऐश्वर्या पैरिस के Le Defile L’Oreal Paris 2021 Womenswear Spring/Summer 2022 शो का हिस्सा हैं। इस शो में उन्होंने रैम्प वॉक भी किया है। यहाँ वे एक विदेशी ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं।

ऐश्वर्या के रैम्प वॉक का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। खासकर ऐश्वर्या का वाइट आउटफिट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ड्रेस में ऐश बहुत ग्रेसफुल लग रही हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका यह लुक और मेकअप कोई खास पसंद नहीं आया। ऐसे में कई लोग उनके फोटो और वीडियो के नीचे नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि ‘ऐश्वर्या पहली बार बदसूरत लगी हैं।’ फिर एक दूसरे यूजर ने कहा ‘बेबी बम्प कहां गया?’ एक और कमेंट आता है ‘ऐश्वर्या का इतना वजन कैसे बढ़ गया।’ वहीं कुछ लोगों ने ऐश्वर्या के बदसूरत दिखने में मेकअप और आउटफिट को दोष दिया। कुछ लोग ऐश्वर्या की उंगलियां देखकर भी कन्फ्यूज नजर आए।

बताते चलें कि इस समय पेरिस में ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। कुछ समय पहले ही तीनों को एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया था। ये सभी सुबह दो बजे मुंबई से पेरिस को रवाना हुए थे। इस दौरान ऐश की बेटी आराध्या ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। इन तस्वीरों में आराध्या की हाइट काफी बढ़ी हुई दिखाई दी। वह मम्मी ऐश्वर्या के कंधों के ऊपर चली गई। हमेशा की तरह ऐश्वर्या ने आराध्या का हाथ थाम रखा था।

दरअसल कोरोना काल में ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने नहीं जा पाई थी। ऐसे में अब पूरे दो साल बाद वह परिवार संग एक इंटरनेशनल ट्रिप पर गई हैं। यहाँ उनके एक पंथ दो काज हो गए। उन्होंने फैशन शो में भाग लेकर पैसे भी कमा लिया और साथ में परिवार के साथ छुट्टियां भी बीता ली।

गौरतलब है कि इसके पहले कोरोना महामारी में जया बच्चन को छोड़कर बच्चन परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। फिलहाल फैंस को ऐश्वर्या के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी रचाई थी। फिर 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था। वह अभी दस साल की होने को आई है। ऐसे में अब फैंस चाहते हैं कि ऐश दूसरा बेबी भी जल्दी कर ले।

Back to top button