राशिफल

इन पांच राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना रहेगा उतार-चढ़ाव भर। जानिए…

करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को इस महीने विशेष सावधानी बरतनी होगी। जी हां इस महीने कई ग्रहों के राशि परिवर्तन होने वाले हैं। 2 अक्टूबर को बुध व्रकी अवस्था में और शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं अक्टूबर में किन राशि वालों को नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और किनके लिए अक्टूबर का महीना करियर के लिहाज से बेहतर रहने वाला है।

मेष राशि…

अक्टूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको हर तरफ सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। वहीं नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।

वृषभ राशि…

इस महीने आपके करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से अपनी बात शेयर न करें। वाणी में मधुरता रखें और वाद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि…

करियर के लिए अक्टूबर का महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। शनि के कारण बहुत अधिक मेहनत के बावजूद आपको अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी लेकिन हिम्मत ना हारें। शनि को ईमानदारी के साथ काम करने वाले जातक पसंद हैं और देर से ही सही लेकिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह अच्छा समय है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय कुछ अनुकूल परिणाम दे सकता है।

कर्क राशि…

कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। 22 अक्टूबर के बाद नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

सिंह राशि…

सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना उपलब्धियों से भरा रहने की उम्मीद है। इस दौरान आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की के योग बनेंगे।

कन्या राशि…

कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कामकाज और करियर के लिहाज से आनंददायक रहने वाला है। बता दें कि कामकाज में सफलता मिलेगी। कुछ नए अवसर खुल सकते हैं। जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उनके लिए कुछ अवसरों की संभावना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह प्रमोशन का समय है। ट्रांसफर आदि की संभावना भी हो सकती है। नौकरी में बदलाव की इच्छा मन में जन्म ले सकती है और व्यापार में वृद्धि का योग बन रहा है। बता दें कि इस राशि के जातक नए संपर्क बनाएंगे जिनसे भी लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि…

करियर में आपको मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए यह समय उत्तम है।

वृश्चिक राशि…

करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए उत्तम है। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

धनु राशि…

अक्टूबर माह करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। करियर में तरक्की के योग बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

मकर राशि…

मकर राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में हर तरह से सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों, अधिकारियों से आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। इस माह आप में खूब परिश्रम करने की प्रवृत्ति आएगी जिसका फल आपको जरूर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और इस माह आपको करियर में चतुर्दिक सफलता मिलने की उम्मीद बनती है।

कुंभ राशि…

अक्टूबर का महीना कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दौरान ग्रहों की स्थिति के कारण निराशा हाथ लग सकती है। 22 अक्टूबर के बाद आपकी स्थिति में कुछ बदलाव आएगा।

मीन राशि…

बता दें कि मीन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान शुरुआत में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।

Back to top button