बॉलीवुड

हद से ज्यादा खूबसूरत है इस इंडियन क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड, देखकर आपका दिल मचल जाएगा दिल

भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों में बहुत क्रेज दिखाई देता है। यही वजह है कि बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं भी इन क्रिकेटरों को अपना दिल दे बैठती है। किसी का इनके साथ अफेयर चलता है, कोई सिरियस रिलेशनशिप में होता है तो कोई शादी ही रचा लेता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर IPL के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल मुंबई इंडियंस के ईशान किशन (Ishan Kishan) की गर्लफ्रेंड बड़ी छाई हुई है।

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) है। वह एक मॉडल हैं और गजब की हॉट हैं। इन दिनों ईशान और अदिति एक दूसरे के साथ कुछ ज्यादा नजर आ रहे हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन जब इन दोनों की साथ वाली तस्वीरें देखी जाती हैं तो यही लगता है कि दोनों के बीच कुछ जरूर चल रहा है।

अदिति हुंडिया साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट (Femina Miss India Finalist) रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वे 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया (Miss Supernational India) अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है कि अदिति 23 साल की है जबकि ईशान 22 के हैं। लेकिन प्यार में कोई उम्र कहां देखता है।

Aditi Hundia

अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें अधिकतर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। उन्हें इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अदिति की सुंदरता देखते ही बनती है। जो भी उन्हें देखता है बस दिल दे बैठता है। कई लोग ईशान को बड़ा लक्की मानते हैं जो उन्हें अदिति जैसी हॉट गर्लफ्रेंड मिली है।

aditi hundia hot

अदिति हुंडिया और ईशान किशन अक्सर साथ में तस्वीरें क्लिक किया करते हैं। दो साल पहले जब ईशान का जन्मदिन था तब उनकी अदिति के साथ तस्वीरें बड़ी वायरल हुई थी। वहीं अदिति को मुंबई इंडियंस टीम के कुछ मैचों में ईशान किशन का सपोर्ट करते भी देखा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)


अदिति इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से अपनी बेसिक पढ़ाई पूरी करने के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करने चली गई थी। हालांकि करियर के लिए उन्होंने मॉडलिंग का पेशा ही चुना। भविष्य में वह बॉलीवुड का हिस्सा भी बन सकती हैं। अदिति एक मॉडल होने के नाते बड़ी स्टाइलिश भी हैं। उनके लुक से लोग जल्द इंप्रेस हो जाते हैं। वे एक ग्लैमरस लड़की हैं जो खुलकर अपनी लाइफ एन्जॉय करना पसंद करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)


वैसे तो ईशान किशन और अदिति हंडिया ने अपना रिश्ता अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जो दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा देती है। मसलन अदिति अक्सर ईशान की मैदान पर क्रिकेटर की उपलब्धियों के बारे में पोस्ट करती रहती है। जैसे जब किशन ने अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की थी तब अदिति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैप समारोह का वीडियो साझा किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Hundia (@aditihundia)


वैसे आप लोगों को ईशान किशन की ये हॉट प्रेमिका कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये पोस्ट पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button