विशेष

हनीमून मनाने गया कपल, लेकिन पत्नी को 10 दिन तक अजनबियों संग रात बितानी पड़ी

शादी के बाद हर कपल हनीमून मनाने जाता है। उसे इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। अपने हनीमून पर वह बहुत मजे करता है। इसी सोच के साथ ब्रिटेन के वेस्ट लंदन का रहने वाला एक कपल भी अपना हनीमून मनाने गया था। लेकिन उनके लिए ये हनीमून किसी डरावने सपने जैसा बन गया। इस हनीमून पर कपल के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद पति पत्नी को दस दनों तक अलग अलग रहना पड़ा। हद तो तब हो गई जब पत्नी को दस दिन कई अजनबियों संग रात बितानी पड़ी।

दरअसल 27 साल की एमी और 33 साल के एलबर्टो की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों ने हनीमून जाने का सोचा। इसके लिए उन्होंने आयरलैंड के बारबाडोस को चुना। वहाँ से रवाना होने के पहले दोनों का कोरोना टेस्ट भी हुआ जो कि निगेटिव आया। इसके बाद उन्हें लंदन से बारबाडोस जाने की अनुमति मिल गई। लेकिन वह जैसे ही ब्रिजटाउन एयरपोर्ट पर आए तो उनके साथ एक घटना घटित हो गई।

coronavirus

यहां ब्रिजटाउन एयरपोर्ट पर एलबर्टो का कोरोना टेस्ट तो निगेटिव आया, लेकिन उनकी पत्नी एमी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह रिपोर्ट देख कपल हैरान रह गया। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने एमी को एक सरकारी आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया। यहां वह दस दिनों तक रही। वहीं एलबर्टो एक होटल में अकेला दस दिनों तक रहा।

आइसोलेशन सेंटर में एमी को अन्य अजनबियों के साथ अपना रूम शेयर करना पड़ा। उनके अनुसार वहाँ पानी और टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं भी नहीं थी। दस दिनों तक वह पति से दूर अकेले अजनबियों के बीच रही। वैसे कपल की फोन पर बातचीत होती रहती थी। लेकिन एमी बहुत डरी हुई थी। जैसे तैसे एमी ने वहाँ दस दिन गुजारे, लेकिन उनकी हालत में कोई खास सुधार नजर नहीं आया। ऐसे में उन्हें सरकारी सेंटर से वहां मौजूद अकेले आइसोलेशन वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया।

रिपोर्ट्स की माने तो एमी के वार्ड का हर रात का चार्ज 22 हजार रुपये था। वहीं डॉक्टर की फीस 18 हजार रुपए ली गई थी। कपल ने जिस होटल में अपनी पहले से बुकिंग की थी वहाँ से भी उन्हें कोई रिफंड नहीं मिला। ऐसे में उनका हनीमून बुरी तरह से खराब हो गया। हालांकि अभी वे दोनों ठीक हो कर अपने घर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें जीवनभर अपना यह हनीमून याद रहेगा। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका हनीमून डरावना सपना बनकर रह जाएगा।

कपल के हनीमून की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। जिसने भी ये खबर सुनी उसे कपल के लिए बुरा लगा। लोगों ने कोरोना को खरी खोटी सुनाई। कहा कि इसने हर किसी की नाक में दम कर रखा है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button