विशेष

क्या आप जानते हैं भारत के किन 5 शहरों की लडकियां होती हैं सबसे स्टाइलिश? नहीं….तो यहां जानें!

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा लड़का होगा जिसका लड़की के प्रति आकर्षण नहीं होगा। हर किसी को अपने विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होता है। हर लड़के के दिल में यह चाहत होती है कि उसकी जो गर्लफ्रेंड हो वह सबसे खूबसूरत हो। उसका स्टाइल के मामले में कोई मुकाबला ना हो। लेकिन सबसे बड़ी समस्या होती है कि हर जगह की लडकियां स्टाइलिश नहीं होती हैं। हर शहर का अपना एक कल्चर होता है।

हर शहर की है अपनी अलग संस्कृति:

उसी के हिसाब से वहां की लड़कियां भी रहती हैं। आपको यह जानकर खुशी होगी कि एक मैगजीन के सर्वे में यह पता चला है कि हमारा देश भारत खूबसूरत लड़कियों के मामले में विश्व में दूसरे नंबर पर है। साथ ही यह भी पता चला कि देश के वो कौन से 5 शहर हैं, जहां की लड़कियों की वजह से हमारे देश को यह स्थान मिला है। केवल दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहर ही नहीं छोटे शहरों की लड़कियों ने भी मिलकर भारत को यह स्थान दिलवाया है।

भारत के इन 5 शहरों की लड़कियां हैं सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश:

1- दिल्ली:

देश की राजधानी और देश का दिल कहे जाने वाले दिल्ली को अब तक लोग सिर्फ राजनीति का अखाड़ा ही समझ रहे थे। लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। यहां की लड़कियों को एक नजर देखिये आपकी धारणा बदल जाएगी कि इस शहर को राजनीति के लिए ही जाना जाता है। यहां की लड़कियों की खूबसूरती और स्टाइल पूरे देश में ही नहीं दुनिया में प्रसिद्ध है। इस शहर में देश के हर कोने से पढ़ाई करने के लिए लड़कियां आती हैं, जो अपना ज्यादा से ज्यादा पैसा फैशन पर खर्च करती हैं।

2- बेंगलुरु:

इस लिस्ट में दूसरा नाम देश के आईटी हब के रूप में चर्चित बेंगलुरु का है। पूरे देश में स्टाइलिश और खूबसूरत लड़कियों के लिए बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। इस शहर में भारत के कई हिस्सों की लड़कियां पढ़ाई और जॉब करने के लिए जाती हैं। यह शहर लड़कियों के लिए सुरक्षित शहर भी माना जाता है।

3- मुंबई:

खूबसूरत और स्टाइलिश लड़कियों के मामले में मुंबई तीसरे स्थान पर है। यहां पूरे देश से लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए आती हैं। शायद यही वजह है कि इस शहर को सपनों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

4- चंडीगढ़:

इस श्रेणी में पंजाब और हरियाणा की संयुक्त रूप से राजधानी चंडीगढ़ भी पीछे नहीं है। चंडीगढ़ बड़ा शहर नहीं है लेकिन यह प्लांड सिटी के रूप में जाना जाता है। यहां की लड़कियों को खुले मिजाज के लिए जाना जाता है। यहां की लड़कियों को खूबसूरती और स्टाइल के मामले में चौथे स्थान पर रखा गया है।

5- लखनऊ:

नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ की बात ही निराली है। यहां की शाम केवल यहां की गलियों की वजह से ही नहीं जानी जाती हैं, बल्कि उन गलियों में घूमने वाली खूबसूरत और स्टाइलिश लड़कियों की वजह से भी जानी जाती हैं। इस शहर को खूबसूरत और स्टाइलिश लड़कियों के मामले में 5वां स्थान मिला है।

Back to top button