विशेष

BF ने किया प्रेग्नेंट तो Youtube देख खुद अबॉर्शन करने लगी लड़की, चाकू से काटी गर्भनाल, लेकिन..

आज के स्मार्ट वर्ल्ड में सिर्फ एक क्लिक पर आपके सामने सारी जानकारी आ जाती है। इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहां आपको लगभग हर चीज के बारे में विस्तार से पढ़ने को मिल जाता है। हालांकि कभी-कभी ये आधी अधूरी जानकारी आपको भारी भी पड़ सकती है। अब महाराष्ट्र के नागपुर की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक लड़की Youtube पर वीडियो देख खुद ही अपना एबॉर्शन करने लगी। उसने इसके लिए किचन में रखा चाकू इस्तेमाल किया। लेकिन फिर जो हुआ वह बहुत खतरनाक था।

pregnant

दरअसल नागपूर (Nagpur) की रहने वाली एक लड़की को उसके प्रेमी ने गर्भवती कर दिया था। उसी ने अपनी प्रेमिका को सलाह दी कि वह Youtube पर वीडियो देख अपना एबॉर्शन कर ले। इसके लिए उसने गर्लफ्रेंड को एक वीडियो भी दिखाया। साथ ही मेडिकल से कुछ दवाईयां लाकर दी और बोला कि इसे खा लेना। बॉयफ्रेंड की बातों में आकर लड़की खुद ही अपना एबॉर्शन करने लगी। उसने किचन का चाकू लिया और अपनी गर्भनाल काटने लगी। हालांकि ऐसा करना उसे भारी पड़ गया। उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

pregnant

इस मामले ने जब तूल पकड़ा को पुलिस भी मौके पर आ गई। उन्होंने पीड़िता से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया? इस पर लड़की ने बताया कि उसका प्रेमी पिछले 5 साल से उसे शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। हाल ही में जब वह गर्भवती हो गई तो उसने यू-ट्यूब से वीडियो देख गर्भपात करने की सलाह दी।

indian couple

पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्रेमी की बातों में आ गई और खुद ही गर्भपात करने लगी। 25 वर्षीय युवती का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि आरोपी प्रेमी ने पीड़िता को बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी थी। यदि थोड़ी सी भी देर होती तो लड़की की जान जा सकती थी। हालांकि अभी लड़की की स्थिति खतरे से बाहर है।

arrest

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान सोहेल वहाब खान के रुप में हुई है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह एक ड्राइवर है। हैरत की बात ये है कि वह पहले से शादीशुदा है, उसका एक दो साल का बेटा भी है। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी प्रेमिका से शादी का झूठा वादा कर संबंध बना रहा था।

यह पूरी घटना काफी हैरान करने वाली है। इससे आप भी सिख ले सकते हैं। कभी भी youtube पर वीडियो देख कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें आप एक्सपर्ट नहीं है। खासकर अपनी सेहत से जुड़ी चीजों के लिए इंटरनेट पर भरोसा करने की बजाय डॉक्टर पास जाएं। वहीं शादी का झांसा देने वाले फर्जी प्रेमियों से भी जितना हो सके दूर रहें।

Back to top button