विशेष

नीरज चोपड़ा को शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए? गोल्डन बॉय ने खुद खोला राज

एक जमाना था जब लड़कियों को सिर्फ बॉलीवुड सितारों या क्रिकेट खिलाड़ियों पर ही क्रश होता था। इन्हीं लोगों की फीमेल फैन फॉलोइंग करोड़ों में होती थी। लेकिन फिर गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) आए और उन्होंने सदियों से चली आ रही इस परंपरा को तोड़ दिया। वे न तो क्रिकेट प्लेयर हैं और न ही कोई फिल्मी सितारें, लेकिन फिर भी वर्तमान में करोड़ों लड़कियों का दिल उन्हें देख धड़कता है।

neeraj chopra

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में गोल्ड जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। जहाँ एक तरफ लड़के निरीज पर गर्व महसूस कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियां उनकी एक झलक पाने को तरस रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल हो रही हैं। लोग उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। हर कोई नीरज की पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। कई न्यूज चैनलों पर भी नीरज से बहुत निजी सवाल किए गए।

neeraj chopra

लड़कियों को तो इस बात को जानने में बड़ी दिलचस्पी है कि नीरज को कैसी लड़कियां पसंद आती है। यदि वह भविष्य में शादी करते हैं तो किस टाइप की लड़की को अपनी बीवी बनाना पसंद करेंगे। नीरज ने हाल ही में इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि वे कैसी लड़की को अपने पेरेंट्स की बहू बनना पसंद करेंगे। यदि आपके अंदर भी वह गुण है तो शायद आप भी नीरज की बीवी बन सकती हैं।

neeraj chopra

दरअसल नीरज हाल ही में फेमस टीवी शो डांस प्लस के सीजन 6 में आए थे। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर पहले ही धूम मचा रहा है। शो में राघव जुयाल नीरज से उनकी फीमेल फैंस की तरफ से कुछ सवाल पूछते हैं। सबसे पहले वे नीरज से पूछते हैं कि आप किसके साथ अपनी कुंडली मैच करवाना चाहेंगे? इस सवाल को सुन नीरज शर्म से पानी पानी हो जाते हैं। वे इस सवाल को हँसते हुए टाल देते हैं। वे कहते हैं कि अभी तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

neeraj chopra

इसके बाद शो के जज पुनीत पाठक नीरज से सवाल पूछते हैं। वे कहते हैं कि ‘नीरज आज मैं सारी लड़कियों की तरफ से ये पूछना चाहूंगा कि आपको किस टाइप की लड़की पसंद है?’ ये सवाल सुन हर कोई मुस्कुराने लगता है और नीरज के जवाब देने का इंतजार करता है। इस बीच होस्ट राघव जुयाल मजाक करते हुए बोलते हैं कि ‘जेवलिन जैसी लड़की चाहिए।’ इस पर नीरज हँसते हुए कहते हैं ‘नहीं-नहीं इतनी लंबी नहीं चाहिए, इतनी लंबी का क्या करेंगे?’

neeraj chopra

नीरज आगे कहते हैं कि ‘फिलहाल तो ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि एक खिलाड़ी होने के नाते मैं ऐसी लड़की चाहता हूं जो खुद एक खिलाड़ी हो, अपने काम पर फोकस रखती हो और दूसरों की और परिवार की इज्जत करती हो।’ नीरज का यह जवाब सुन हर कोई इंप्रेस हो जाता है।

तो अब आप जानते हैं कि गोल्डन बॉय नीरज को शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए। यदि आपके अंदर ये गुण हैं तो आप ट्राय कर सकती हैं।

Back to top button