समाचार

मस्जिद में खेलने गई 9 साल की बच्ची, मौलवी करने लगा गंदी हरकत, लोगों ने जमकर की पिटाई

यौन अपराध देश में आज भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। खासकर महिलाओं और बच्चियों के लिए कोई भी जगह अब सेफ नहीं रही है। शराफत का चोला ओढ़े किस शख्स के अंदर हैवान छिपा बैठा हो कुछ कह नहीं सकते हैं। आलम ये है कि हवस के भूखे दरिंदे अब मासूम बच्चियों को भी नहीं छोड़ते हैं। अब गुरुग्राम के पटौदी की एक मस्जिद का ही मामला ले लीजिए। यहां एक मौलवी पर नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है।

बीते सोमवार गुरुग्राम की पटौदी स्थित एक मस्जिद में बड़ी ही शर्मनाक घटना घटित हुई। यहां एक 9 साल की बच्ची खेलते खेलते मस्जिद में चली गई। फिर एक मौलवी उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना से बच्ची घबरा गई और उसने मौलवी की नापाक हरकत का विरोध किया। वह रोते हुए वहाँ से भागी और आकर अपनी मां को पूरी कहानी बताई।

बच्ची का दर्द सुनने के बाद मां शिकायत लिखवाने थाने गई। पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने बच्ची के इस केस पर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। मौलवी के खिलाफ अब पटौदी थाने में मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौलवी को आज मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सूत्रों की माने तो पुलिस के आने से पहले आसपास के लोगों ने मौलवी की पिटाई भी की है। आरोपी की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित लड़की और उसकी मां मूलरूप से पलवल की रहने वाली हैं। हालांकि उनका वर्तमान पता पटौदी थाना क्षेत्र है। महिला घरों में जाकर काम करती है। सोमवार दोपहर वह काम पर गई हुई थी, तभी उसकी 9 साल की बेटी खेलते हुए मस्जिद में घुस गई थी। बस यहीं मौलवी ने बच्ची को अकेला देख उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की।

मौलवी की पिटाई का वीडियो-

इस घटना के अलावा गुरुग्राम के पालम विहार थाना क्षेत्र में भी चार साल की बच्ची से बाथरूम में छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस केस में आरोपी बच्ची का पड़ोसी ही है। महिला गुरुग्राम में किराए के मकान रहकर मजदूरी करती है। रविवार की रात उसकी चार साल की बेटी बाथरूम में गई थी। इस दौरान महिला बरामदे में बैठी हुई थी। तभी उसका पड़ोसी बाथरूम में घुस गया और बच्ची के साथ गंदी हरकत करने लगा। महिला आनन फानन में अंदर गई और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद बच्ची की मां ने पालम विहार थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए रविवार रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गुरुग्राम में कैब चलाता है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश भी किया गया।

Back to top button