विशेष

7 एकड़ में फैले ‘कैलाशपति’ में ऐसे ऐशोआराम की जिंदगी जीते हैं धोनी, जानिए कैलाशपति की खासियत

कभी छोटे से घर मे रहने वाले धोनी आज कैलाशपति नामक फार्म हाउस में जीते हैं आलीशान जिंदगी। देखें तस्वीरें...

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ के नाम से विश्वविख्यात क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भारत को उन्होंने अपनी कप्तानी में 2011 का क्रिकेट वर्ल्डकप दिलाया। इसके अलावा भी कई उपलब्धियाँ उनके नाम दर्ज़ हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जिसकी सफलता और लोकप्रियता दोनों ही शिखर पर हैं।  आईपीएल 2018 में दो साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई, जिसे ‘बुजुर्गों’ की टीम कहा जा रहा था, उसे धोनी ने तीसरी बार खिताबी जीत दिलाई है और इस बार भी उनकी टीम आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

Dhoni Farmhouse

वहीं गौरतलब हो कि आईपीएल 2018 का खिताब जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने होम टाउन रांची पहुंच गए थे। रांची में धोनी का सात एकड़ में फैला एक बेहतरीन फार्म हाउस है, जहां वह आए दिन फ़्री टाइम में पत्नी और बेटी के साथ वक्त बिताने पहुँच जाते हैं। बता दें कि धोनी के इस फार्महाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है। तो आइए जानते हैं इसी की खासियत और धोनी से जुड़ी कुछ बातें…

Dhoni Farmhouse

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं और टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।

Dhoni Farmhouse

Dhoni Farmhouse

हां इस बात में कोई संदेह नहीं कि धोनी आज के समय में देश के लीजेंड और सबसे अधिक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड हैं। वहीं रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का ‘कैलाशपति फार्म हाउस’।

Dhoni Farmhouse

बता दें कि इस भव्य फार्म हाउस को बनवाने में तीन साल का समय लगा है। हरियाली के प्रति धोनी का प्यार इस फार्म हाउस में भी दिखाई पडता है। ‘कैलाशपति’ में हर चीज भव्य और शाही है।

Dhoni Farmhouse

Dhoni Farmhouse

वहीं इस फार्म हाउस में इंडोर स्टेडियम है, स्वीमिंग पूल है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम है और तो और यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है।

Dhoni Farmhouse

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट करियर में सफलता हासिल करने के बाद इस मकान को छोड़कर 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। यहां धोनी लगभग 8 साल रहे और 2017 में वह कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए।

Dhoni Farmhouse

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित इस फार्म हाउस में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है और पूरे फार्म हाउस में अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे लगे हैं। वुडन और मार्बल के इस फार्म हाउस को देखते ही बनता है। धोनी के इस फार्म हाउस में उनकी पार्किंग भी हैं, जहां उनकी पसंद की गाड़ी और बाइकों का कलेक्शन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

Dhoni Farmhouse

इस पूरे फार्म हाउस में खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल किया गया है। फार्म हाउस में इस्तेमाल क्रीम कलर के अलग-अलग शेड्स, सॉफ्ट येलो और ग्रे से इसे वेस्टर्न लुक मिलता है। इसके अलावा धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स (डॉग्स) भी दिखाई पड़ते हैं। धोनी इसी फार्म हाउस में अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं। बता दें कि धोनी ने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं।

Dhoni Farmhouse

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शुरुआती जिंदगी टू रूम सैट के साथ शुरू की थी और आज वह ना केवल भारत बल्कि दुनिया के भी सबसे धनी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ा है। धोनी ने कड़ी मेहतन करते हुए पहले घरेलू क्रिकेट और फिर नेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई और 2004 में पहला डेब्यू मैच खेला था।

Dhoni Farmhouse

14 साल नीली जर्सी पहनने के बाद अब भी महेंद्र सिंह धोनी पहले की तरह ही मजबूत हैं। उनकी मजबूती अभी चल रहे आईपीएल-2021 में भी देखी जा सकती है और उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के साथ उनकी कप्तानी का भी पूरी दुनिया ने लोहा माना है।

Dhoni Farmhouse

 

Back to top button