समाचार

जिम ट्रेनर मर्डर: जेल में घुसते ही फूट-फूटकर रोने लगी खुशबू सिंह, डॉ राजीव को नहीं आई नींद

बिहार की राजधानी पटना में जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। बाद में खुलासा हुआ कि ये गोली डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी बीवी खुशबू सिंह ने चलवाई थी। खुशबू ने अपने पूर्व प्रेमी मिहिर सिंह व कांट्रेक्ट किलर अमन, आर्यन व शमशाद की मदद से जिम ट्रेनर को मारने की साजिश रची थी। इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार की रात 8.30 बजे सभी आरोपियों को बेऊर जेल ले जाया गया। यहां इन्हें अलग-अलग वार्ड में रखा गया है। ये सभी आमद वार्ड के अलग-अलग खंडों में बंद हैं।

gym-trainer

दरअसल बेऊर जेल में जब भी किसी नए कैदी को लाया जाता है तो पहले उसे आमद वार्ड में चार पांच दिनों के लिए रखा जाता है। इसके बाद उसे एक अलग वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। जेल भेजने के पहले सभी का कोरोना एंटीजन टेस्ट भी हुआ। इसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। कोरोना जांच में नेगेटिव आने के बाद सभी को जेल भेजा गया।

gym-trainer

जेल में घुसते ही खुशबू की आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगी। वह फूट-फूट कर रोने लगी। वहीं उनके पति डॉ राजीव कुमार सिंह भी उदास नजर आए। महिला सिपाहियों ने खुशबू सिंह को जैसे तैसे संभाला। उन्हें महिला आमद वार्ड ले जाया गया। यहां जेल प्रशासन ने उन्हें भोजन के लिए रोटी, दाल व सब्जी दी। हालांकि खुशबू ने भूख नहीं है बोलकर खाना वापस भिजवाना चाहा। खुशबू को बहुत समझाया गया कि वह खाना खा लें, लेकिन उन्होंने भोजन नहीं किया।

gym-trainer

जेल की चार दीवारों के बीच पति पत्नी की नींद गायब हो गई। वे रातभर सोए नहीं। घर पर गद्देदार बिस्तर पर अकेले सोने वाला यह दंपति जेल में कई लोगों के बीच सोने को मजबूर था। जेल की हवा राजीव सिंह व खुशबू सिंह को सूट नहीं हुई। दोनों बड़े मायूस दिखे। उन्हें देख लगा कि वे काफी डिप्रेशन में हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए जेल प्रशासन दोनों पर गुप्त रूप से नजर भी रख रहा है।

gym-trainer

gym-trainer

gym-trainer

दंपति की मेंटल स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को दोनों की काउंसलिंग की गई। काउंसलर की बातें सुनकर दोनों कुछ शांत हो गए। इसके बाद शुक्रवार को दोनों ने जेल का खाना भी खाया। इस बीच खुशबू अपने बच्चों को याद कर बहुत रो रही थी। वह बार बार बोल रही थी कि मेरे बच्चों का क्या होगा? उनका ध्यान अब कौन रखेगा? हालांकि डॉक्टर राजीव सिंह व खुशबू के जेल जाने के बाद दोनों बच्चों की नानी उन्हें अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की फिलहाल स्कूल में परीक्षा भी चल रही है।

gym-trainer

गौरतलब है कि इसके पहले पुलिस को जिम ट्रेनर विक्रम सिंह और डॉक्टर की पत्नी खुशबू के बीच बातचीत के सबूत मिले थे। दोनों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने के बाद पता चला कि इनके बीच फोन पर करीब 1100 बार बातचीत हुई थी। इसके बाद खुशबू और जिम ट्रेनर के बीच रिश्ते को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। आरोप ये भी है कि डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कथित तौर पर अप्रैल माह में विक्रम को मारने की धमकी दी थी। वह विक्रम द्वारा अपनी पत्नी खुशबू के साथ कथित रूप से संबंध बनाने को लेकर नाराज था।

Back to top button