दिलचस्प

सिर्फ शादीशुदा पुरुषों से संबंध बनाना पसंद करती है ये महिला, पति है समस्या की जड़

एक हैप्पी मैरज के लिए आपस में भरोसा और वफादारी का होना बेहद जरूरी है। जब दोनों में से कोई एक पार्टनर भी चीटिंग करता है तो ये शादी तबाह हो जाती है। खासकर जब आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हो और वह आपको किसी और महिला के लिए धोखा दे तो दिल टूट सा जाता है। ऐसा होने पर लोग या तो अपने पार्टनर को माफ कर देते हैं या फिर अलग हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पत्नी से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने पति की करतूतों के चलते शादीशुदा मर्दों के साथ रिलेशन रखना शुरू कर दिया।

दरअसल एक रिलेशनशिप पोर्टल पर एक महिला ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर हैरान करने वाली बात बताई। महिला ने बताया कि उसका पति बहुत ही अच्छे नेचर वाला था। वह उसका हर पल ख्याल रखता था। बहुत प्यार करता था। उसकी मैरिड लाइफ बहुत ही खुशहाल थी। लेकिन फिर एक दिन महिला ने पति को पड़ोसन के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। अपने प्यारे पति को गैर-महिला की बाहों में देख पत्नी को यकीन नहीं हुआ। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका इतना ध्यान रखने वाला पति उसकी पीठ पीछे उसे धोखा भी देगा।

पति की इस हरकत ने महिला को अंदर से तोड़ दिया। हालांकि इसके बावजूद महिला ने खुद को शांत रखने की कोशिश की। उसने पति को एक और मौका दिया। सोचा कि उसकी शादीशुदा जिंदगी फिर से पटरी पर आ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पति के धोखे को पत्नी भुला ही नहीं पा रही थी। ऐसे में उसने इस घटना के 18 महीने बाद पति से अलग होने का निर्णय लिया।

पति से अलग होने के बाद महिला ने सोचा कि वह फिर से दूसरे लड़कों को डेट करेगी। हालांकि इस बार उसने किसी से भी कोई इमोशनल अटैचमेंट नहीं रखने की ठान ली। महिला ने कई लड़कों को डेट तो किया लेकिन उसे वह खुशी नहीं मिल पाई जिसकी उसे तलाश थी। इसके बाद महिला की नजर एक ऐसी वेबसाइट पर पड़ी जहां सिर्फ शादीशुदा लोग एक दूसरे को डेट करते हैं। महिला ने इस वेबसाईट पर अपना अकाउंट बना लिया।

जल्द ही महिला को शादीशुदा मर्दों की रिक्वेस्ट आने लगी। वर्तमान में महिला दो शादीशुदा पुरुषों को डेट कर रही है। महिला का कहना है कि वह किसी के साथ भी सिरियस रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहती है। पति से मिले धोखे के बाद उसका मर्दों पर से विश्वास उठ गया है। वह शादीशुदा मर्दों को सिर्फ टाइमपास और अकेलेपन को दूर करने के लिए डेट कर रही है। शादीशुदा मर्दों से रिश्ता बनाकर महिला को जो खुशी मिली वह उसे कुँवारे लड़कों के साथ नहीं मिल रही थी। इसलिए महिला अब सिर्फ शादीशुदा मर्दों को डेट करना पसंद करती है।

वैसे महिला की इस सोच और लाइफस्टाइल पर आपकी क्या राय है? क्या आपका कभी किसी ने इस तरह दिल तोड़ा है? क्या आपका प्यार पर से विश्वास उठा है? हमे अपने जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Back to top button