अध्यात्म

रूठी हुई मां लक्ष्मी को झट से मना लेता है शंख, जाने इसके चमत्कारी उपाय

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। इसके विपरीत जिस घर में मां लक्ष्मी वास नहीं होता या वह उनसे नाराज होती हैं, वहाँ दरिद्रता अपने पैर पसार लेती है। यदि आपके घर पैसों की कमी है, बहुत अधिक पैसा खर्च हो रहा है या कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो समझ जाइए मां लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। इस स्थिति में आप शंख से जुड़े कुछ उपाय कर उन्हें मना सकते हैं।

maa laxmi

मां लक्ष्मी को प्रिय होता है शंख

Shankha

शंख हर पूजा घर में आसानी से मिल जाता है। इसे भगवान की आरती के पहले और बाद में बजाया जाता है। पूजा स्थल में शंख रखना शुभ माना जाता है। रूठी हुई मां लक्ष्मी को मनाने में भी शंख बहुत अहम भूमिका निभाता है। मां लक्ष्मी के नाराज होने पर उनके पूजा वाले स्थान पर शंख की विधिवत स्थापना करनी चाहिए। यह जरूरी है कि स्थापना के बाद आप रोज नियमित रूप से शंख और माता लक्ष्मी की साथ में पूजा करें।

maa laxmi

शंख मां लक्ष्मी और नारायण दोनों को प्रिय होता है। मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है वहाँ मां लक्ष्मी और नारायण दोनों निवास करते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के अलावा शंख और भी कई समस्याओं के निराकरण में मदद करता है।

शंख के चमत्कारी उपाय

Sad

1. बिजनेस या नौकरी में कोई भी समस्या आ रही हो तो शंख का ये उपाय बड़ा काम आएगा। आप अपने बिजनेस स्थल या वर्कप्लेस पर शंख में गंगाजल भरकर छिड़क दें। इससे नौकरी में उन्नति होगी और बिजनेस में लाभ होगा। व्यापारी बंधु अपनी दुकान में विष्णुजी की प्रतिमा के नीचे शंख स्थापित करें।

एक बात का ध्यान रखें कि शंख कई प्रकार के होते हैं। इनमें दक्षिणावर्ती शंख सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप अपने व्यापार स्थल पर दक्षिणावर्ती शंख ही रखें।

Fight

2. यदि आप अपने घर में होने वाले लड़ाई झगड़ों से परेशान हैं तो यह काम करें। शंख की तुलसी के साथ नियमित रूप से पूजा पाठ करें। ऐसा करने से घर में होने वाले लड़ाई झगड़े और अन्य क्लेश दूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर होगी और दुखों का नाश होगा। कहते हैं कि इस उपाय को करने के बाद मां लक्ष्मी स्वयं आपके घर निवास करती है। वह आपके परिवार की सभी समस्याओं को हर लेती हैं।

Negative-energy

3. शंख को घर में नियमित रूप से बजाते रहना चाहिए। इससे निकलने वाली ध्वनि घर की नेगेटिव ऊर्जा को समाप्त करती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में मां लक्ष्मी भी पॉजिटिव एनर्जी से आकर्षित होकर पधारती हैं। एक बात का ध्यान रहे कि पूजा और बजाने वाला शंख अलग अलग होना चाहिए।

Shankha

4. यदि मिया बीवी में रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं तो मोती शंख लाकर उसे एक पारदर्शी शीशे के कटोरे में रख दें। ऐसा करने से दोनों के बीच की खटास खत्म हो जाएगी। यह उपाय पति पत्नी के बीच प्रेम भी बढ़ा देगा।

Back to top button