विशेष

करोड़ों में बिकती है व्हेल मछली की उल्टी, जाने आखिर क्या है इस की खासियत

आप ने कई बार न्यूज सुनी या देखी होगी कि फलाने व्यक्ति को व्हेल की उल्टी (Whale Ambergris) मिल गई और वह एक झटके में करोड़पति बन गया। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता होगा कि आखिर ये व्हेल की उल्टी इतनी महंगी क्यों बिकती है? इसे कौन खरीदता है और वह इसके इतने ऊंचे दाम क्यों देता है? आज हम आपके सभी डाउट क्लियर कर देंगे।

हाल ही में लक्षद्वीप के पर्यावरण विभाग और वन विभाग ने एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें उन्होंने बताया कि एंड्रोट और अमिनी द्वीप समूह के रहने वाले तीन लोगों को व्हेल की उल्टी बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। केरल के वन अधिकारियों ने इन लोगों को 1.4 किग्रा एम्बरग्रीस (व्हेल मछली की उल्टी) के साथ गिरप्तार किया है। आपको जान हैरानी होगी कि इसकी कीमत लगभग 1.4 करोड़ रुपये है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हेल की उल्टी को टेक्निकल भाषा में एम्बरग्रीस कहा जाता है। तो आखिर ये एम्बरग्रीस क्या बला है? आइए जानते हैं।

व्हेल मछली की उल्टी या एम्बरग्रीस एक तरह से व्हेल की बॉडी से निकला एक अपशिष्ट पदार्थ होता है। विशेषज्ञ इसे मल भी कहते हैं। ये व्हेल की आंत से निकलता है। व्हेल मछली समुद्र के अंदर कई प्रकार की चीजें खाती है। इनमें से कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिसे वह ठीक से पचा नहीं पाती है। इस स्थिति में वह इन अपशिष्ट पदार्थों को उगल देती है।

यह एम्बरग्रीस स्लेटी या काले रंग का एक ठोस पदार्थ होता है, देखने में मोम से बना पत्थर जैसा दिखता है। यह ज्वलनशील भी होता है। आग के करीब ले जाने पर इसमें लपटे निकलने लगती है। यह इसकी असली पहचान का एक तरीका भी है।

व्हेल एम्बरग्रीस क्या होता है ये तो अब आप अच्छे से जान चुके हैं। लेकिन एक सवाल अभी भी बचता है कि ये इतना महंगा क्यों बिकता है? व्हेल एम्बरग्रीस मछली की पाचन प्रक्रिया के दौरान बनता है जो कि उसकी आंत से बाहर निकलता है। इसमें से बहुत ही बुरी गंध आती है। हालांकि खुशबूदार परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसे ऊंचे दामों पर खरीदती है। दरअसल वह अपने परफ्यूम में इसे मिलाती है। इसकी सहायता से परफ्यूम आपके शरीर पर लंबे समय तक लगा रहता है और उसमें से खुशबू आती रहती है।

चुकी व्हेल एम्बरग्रीस बाजार में इतनी आसानी से नहीं मिलता है इसलिए परफ्यूम कंपनियां इसे महंगे दामों में खरीदती हैं। परफ्यूम के अलावा दवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं सेक्स से जुड़ी समस्याओं में भी ये यूज होता है। बस इसके इन्हीं इस्तेमालों की वजह से बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में होती है।

अब आप अच्छे से जान चुके हैं कि व्हेल मछली की उल्टी या एम्बरग्रीस क्या होता है, इसका कहां कहां इस्तेमाल होता है और ये इतना महंगा क्यों बिकता है। दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। और अगली बार जब आप समुद्रा किनारे जाए और आपको व्हेल मछली की उल्टी मिले तो उसे संभालकर जरूर रखें।

Back to top button