बॉलीवुड

ये कैसा नियम? महिला ने साड़ी पहनी तो रेस्टोरेंट ने एंट्री नहीं दी, Video देख ऋचा चड्ढा भी भड़की

साड़ी भारत का महिलाओं में सबसे ज्यादा पहना जाने वाला परिधान है। इसकी जड़े हमारी भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। साड़ी पहनकर किसी भी लड़की या महिला की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। लेकिन दिल्ली के एक रेस्टोरेंट को साड़ी पहनी महिला को अंदर न आने देना इतना भारी पड़ा कि लोग अब उनका जमकर क्रिटिसिज्म कर रहे हैं।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला रेस्टोरेंट के अंदर जाना चाहती है, लेकिन उस रेस्टोरेंट का स्टाफ उसे यह कहकर माना कर देता है कि हम साड़ी पहने लोगों को अंदर नहीं आने दे सकते हैं। उनका कहना होता है कि हमे म सिर्फ स्मार्ट कैजुअल्स वाले लोगों को अंदर लेने की इजाजत दी गई है। साड़ी स्मार्ट कैजुअल्स में नहीं आता है और इसलिए हम आपको अंदर नहीं जाने दे सकते हैं।


हालांकि रेस्टोरेंट की यह पॉलिसी महिला को हजम नहीं होती है। वह इस बात का विरोध करने लगती है। ऐसा करते हुए वह एक वीडियो भी शूट करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्टाफ से सवाल कर रही है कि उन्हें अंदर क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर स्टाफ की एक लड़की कहती है ‘मैम हम सिर्फ स्मार्ट कैजुअल्स की अनुमति देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल्स में नहीं आती है’।

अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा कि ये कैसा बेकार सा रूल है जो आप लोगों को उनके कपड़ों के आधार पर ही अपने रेस्टोरेंट में एनर्टी दोगे। वहीं एक अन्य यूजर कहता है कि साड़ी भारत का सबसे ज्यादा पहना जाने वाला परिधान है। आप इसके ऊपर रोक कैसे लगा सकते हैं। फिर एक कमेंट आता है कि ‘ये हाई फ़ाई रेस्टोरेंट वाले अपना झूठा स्टैन्डर्ड दिखाने के लिए सिर्फ वेस्टर्न कपड़े वालों को ही अंदर आने की अनुमति देते हैं। ये झूठा और बेकार का शो ऑफ है।


यह वीडियो वायरल होकर बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के पास भी जा पहुंचा। उन्होंने भी इस वीडियो के ऊपर नाराजगी जताई है। ऋचा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो रीट्वीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘ये असभ्यता है। हमारे पारंपरिक कपड़ों की निंदा करना, हमारी भाषा को नीचा दिखाना, ये सब पोस्ट कोलोनाजेशन ट्रॉमा का प्रूफ है। इसके चलते फासिस्टवाद बढ़त है जो कि इस ट्रॉमा को और भी बढ़ावा देता है। साड़ी स्मार्ट है, लेकिन आपकी पॉलिसी नहीं #SariNotSorry #Aquila’।


ऋचा चड्ढा की इस पोस्ट का कई लोग समर्थन कर रहे हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button