दिलचस्प

बच्चे को गोद में लेते ही पिता की आंखों से बहने लगी आंसुओं की धारा, जानिये आखिर क्या हुआ ऐसा : VIDEO

हम अक्सर माँ बनने के सुख पर ज्यादा बात करते हैं। पहली बार मां बनना और अपने बच्चे को गोद में लेना, इसका एक अलग ही एहसास होता है। लेकिन पहली बार पिता बनने पर कम ही बात होती है। एक महिला की तरह पुरुष को भी अपने पेरेंट बनने की बहुत खुशी होती है। जब कोई पुरुष पहली बार पिता बनता है तो ये उसके लिए बहुत ही बड़ी बात होती है। उसकी दुनिया एक तरह से बदल जाती है। उसके ऊपर बहुत सी जिम्मेदारियाँ आ जाती है। लेकिन वह इन जिम्मेदारियों से घबराता नहीं है। उसकी पूरी कोशिश यही होती है कि उसके बच्चे को बेस्ट लाइफ मिले।

man-cries-his-heart-out-after-holding-his-baby-first-time

एक मां को बच्चे को गोद में लेकर भावुक होते हुए आप ने कई बार देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक पिता का भावुक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुरुष पहली बार पिता बनता है। ऐसे में जब नर्स पहली बार उसके हाथों में बच्चे को देती है तो वह बहुत इमोशनल हो जाता है।

man-cries-his-heart-out-after-holding-his-baby-first-time

बच्चे को गोद में लेते ही पिता की आंखों से आँसूओं की धारा बहने लगती है। पिता अस्पताल में बैठा अपने बच्चे की शक्ल देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐसे में जब उसकी ये इच्छा पूरी हुई तो वह अपनी भावनाओं को कंट्रोल में नहीं रख सका और उसकी आंखों से आँसू बहने लगे। यह वीडियो कब का और कहां का है इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पिता के इमोशन्स को भी अहमियत देने पर चर्चा शुरू कर दी है।

man-cries-his-heart-out-after-holding-his-baby-first-time

लोगों का कहना है कि एक मां की तरह हमे पिता की भावनाओं की भी कद्र करनी चाहिए। उसके अंदर भी इमोशन्स होते हैं। वह भी अपने बच्चे से उतना ही प्यार करता है जितना की एक मां करती है। इस बात का सबूत इस वायरल वीडियो में साफ साफ देखने को भी मिलता है। यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। सभी को अपने पहली बार पिता बनने का पल याद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग बहुत कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक यूजर लिखता है ‘ये बहुत ही खूबसूरत पल है।’ फिर एक कहता है कि ‘कौन कहता है मर्द रो नहीं सकते हैं। हमारे अंदर भी भावनाएं होती हैं।’ इसके बाद एक यूजर कमेंट कर लिखता है ‘यह वीडियो देख मुझे अपने पिता बनने के दिन याद आ गए। सच में ये दुनिया का सबसे प्यारा एहसास होता है।’ बस इसी तरह से और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं।

बच्चे और पिता के इस खूबसूरत पल को अभी तक 61 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है। वैसे जब आप पहली बार पिता बने थे तब आपका क्या रिएक्शन था? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आने पर इसे शेयर करना न भूलें।

Back to top button