दिलचस्प

दोनों हाथ नहीं फिर भी निभा रही मां होने का कर्तव्य, बेटी का बड़े नाजों से रखती है ख्याल – Pics

एक मां दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला होती है। उसकी यह शक्ति और भी बढ़ जाती है जब बात अपने बच्चे कि देखरेख, सुरक्षा और अच्छे भविष्य की होती है। मां अपने दुखदर्द और तकलीफों को छिपा बच्चे की खुशी का ध्यान रखती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी मां से मिलाने जा रहे हैं जो अपूर्ण होते हुए भी पूर्ण है। इस मां को देख आपको जीवन की बहुत बड़ी सिख मिलेगी। आप जानेंगे कि सपनों के उड़ान भरने के लिए पंख का होना जरूरी नहीं है, ये उड़ान आपके हौसलों से भरी जाती है।

mother without hand

अब यहाँ जिस साहसी मां की बात कर रहे हैं उसका नाम साराह तल्बी (Sarah talbi) है। साराह जब पैदा हुई थी तभी से उसके दोनों हाथ नहीं थे। लेकिन उसने अपनी जिंदगी से हार नहीं मानी बल्कि वह मेहनत और लगन से आगे बढ़ती रही। इसका नतीजा ये हुआ कि वे अब एक न सिर्फ सामान्य महिला की तरह जिंदगी जी रही हैं, बल्कि अपने करियर और पारिवारिक लाइफ में भी शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

mother without hand 2

साराह दोनों हाथ के न होने पर भी आत्मनिर्भर है। वह घर के सभी काम करती है, इतना ही नहीं अपनी प्यारी सी बेटी का ख्याल भी अच्छे से रखती हैं। साराह तल्बी बेल्जियम में रहती हैं। वे 38 साल की हैं। बचपन से उनके हाथ न होने के चलते उन्होंने अपने सभी काम पैरों से करना सिख लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarah Talbi (@saritalbi)

साराह अपना और परिवार का खाना भी बना लेटी हैं। कंप्यूटर चलाने में भी वे माहिर हैं। सबसे खास बात ये है कि उन्हें अपने हाथ न होने का कभी दुख नहीं हुआ। भगवान ने उन्हें जैसा बनाया है वह उसी में खुश हैं। समय के साथ उनके पैर ही उनके हाथ भी बन गए हैं। वे अपने पैरों से वह सारे काम कर लेती है जो हाथ से किए जाते हैं। यहाँ तक कि बाल झाड़ना, सब्ज़ियां काटना जैसे काम भी वे अपने पैरों से ही करती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarah Talbi (@saritalbi)

साराह की 2 साल की बेटी है। वह अपनी बेटी का भी अच्छे से ख्याल रखती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। यहाँ वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सारा अब कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्हें देख दूसरे लोगों को भी अपनी लाइफ से लड़ने की हिम्मत मिलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarah Talbi (@saritalbi)

अपने मां बनने पर वह कहती हैं कि मैं एक दिव्यांग हूं, लेकिन फिर भी मुझे एक बच्ची की मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है। मैं अपनी बेटी का बहुत अच्छे से ध्यान रखती हूं। पैर से उसके लिए खाना बनाती हूं और पैर से ही खिलाती हूं। लाइफ में अक्सर परेशानियाँ आती रहती है। हमे उनसे डरना नहीं चाहिए। बल्कि इन समस्याओं का डटकर सामना करना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarah Talbi (@saritalbi)

वैसे साराह की ये कहानी आपको कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button