विशेष

टोस्ट को पहले पैरों से रोंदा फिर थूक लगा किया पैक, वायरल हुआ Toast बनाने का सबसे घिनौना तरीका

सुबह सुबह जब भी हम चाय पीते हैं तो उसके साथ टोस्ट खाने का अपना एक अलग मजा होता है। अधिकतर लोगों को सुबह चाय दूध के साथ टोस्ट खाने की आदत होती है। आप भी बाजार से बड़े शौक से टोस्ट खरीदकर लाते होंगे। कुछ लोग तो इसे रोज ही खाते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है कि ये टोस्ट कारखाने में कैसे बनाए जाते हैं? इसे बनाने में कितनी साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है? आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप टोस्ट खाना ही बंद कर देंगे।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स टोस्ट बनाने वाले कारखाने में बड़ी ही घिनौनी हरकत करता नजर आ रहा है। वह कभी टोस्ट के ऊपर जान बूझकर पैर रखता है तो कभी उसे जीभ से चाटकर पैक करता है। वह जान बूझकर थूक लगे टोस्ट ग्राहकों को पैक कर के देता है।

कारखाने में जब ये गंदी हरकत हो रही होती है तब कुछ लोग उस शख्स का वीडियो भी बनाने लगते हैं। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया जाता है। वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। जिसने भी इसे देखा वह दंग रह गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि लोग इतने गंदे तरीके से टोस्ट बनाते हैं। उस व्यक्ति के थूक और पांव लगे टोस्ट न जाने कितने लोगों के पेट में गए होंगे। तरह तरह के किटाणु फैले होंगे। शख्स ने जो भी किया वह बहुत ही बुरा था।

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के मन में गुस्सा फुट रहा है। वह टोस्ट को थूक लगाने वाले शख्स को कड़ी से कड़ी सजा देना चाहते हैं। वीडियो पर कमेंट कर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘इस शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार करो और कद से कड़ी सजा दो।’ फिर एक कमेंट आता है ‘इनके घर भी यही टोस्ट जाना चाहिए’। एक यूजर लिखता है ‘आज से टोस्ट खाना बंद’। एक अन्य यूजर ने लिखा ‘बाप रे! यदि ऐसे तरीके से हर कंपनी में टोस्ट बनते हैं तो मैं तो आज के बाद कभी नहीं खाऊंगा।’ एक ने लिखा ‘टोस्ट से बढ़िया है चाय के साथ अपनी घर की ताजी रोटी या पराठा खा लो।’

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर GiDDa नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘टोस्ट बंद आज से’। वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यदि आप भी टोस्ट खाने के शौकीन हैं तो चलिए पहले फटाफट ये वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GiDDa CoMpAnY -mEmE pAgE- (@giedde)

बताते चलें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी ने खाने पीने की चीज पर अपना थूक लगाया हो। इसके पहले भी तंदूरी रोटी में थूक लगाने वाला मामला सामने आ चुका है। इस घटना का भी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रोटी बनाने वाला शख्स थूक लगाकर रोटी को तंदूर में चिपकाता है।

Back to top button