बॉलीवुड

दिल्ली की रहने वाली नेहा शर्मा यूँ बन गई टीवी की निया, आज भी एक सपने को करना चाहती है पूरा

कहानी उस सपने की जिसे आज़तक नहीं पूरा कर पाई हैं एक्ट्रेस निया शर्मा

बोल्ड, बिंदास, बेबाक, हॉट और सेक्सी ये वो शब्द हैं जो आजकल मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के लिए अक्सर इस्तेमाल किए जाते हैं। जी हां अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को हैरान कर देने वालीं निया शर्मा का आज जन्मदिन है।

Nia Sharma

दिल्ली की रहने वाली नेहा शर्मा देखते ही देखते कब इस माया नगरी की निया बन गईं इस बात का अंदाजा तो शायद उन्हें खुद भी नहीं हो पाया। सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से हमेशा पारा हाई करने वालीं निया आज शुक्रवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।

Nia Sharma

बता दें कि दिल्ली में पली-बढ़ी निया ने यहीं के रोहिणी इलाके से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान हर स्टूडेंट की तरह अपनी फील्ड में निया भी बड़ा नाम हासिल करना चाहती थीं। लेकिन क़िस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। जी हां निया आज भले 31 की हो गई हो, लेकिन उनकी तस्वीरों से कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


आज हम उनके इस खास दिन पर आपको उनके उस सपने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आज भी अधूरा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)


जी हां निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों में से एक हैं लेकिन आज भी उन्हें एक चीज का मलाल है।

Nia Sharma

दिल्ली में पढ़ी निया शर्मा ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बता दें कि निया का सपना था कि वो एक बेहतरीन पत्रकार बनें लेकिन उनका वह सपना सिर्फ़ सपना ही रह गया। जिसका उन्हें आज भी मलाल है।

Nia Sharma

बता दें कि पढ़ाई पूरी करने के बाद निया शर्मा को साल 2010 में टीवी शो ‘काली: एक अग्निपरीक्षा’ में रोल ऑफर हुआ। इस शो में उन्होंने साइड रोल निभाया था, लेकिन ये इतना दमदार था कि निया ने अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी और निया के चाहने वालों की लिस्ट यहीं से बननी शुरू हो गई, बस फिर क्या था? उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Nia Sharma

बता दे कि आज निया शर्मा को हर कोई जानता है। निया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘नागिन’ शो से मिली है और निया शर्मा को इंस्टाग्राम पर क़रीब 6 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

Nia Sharma

2011 में निया ने मल्टी स्टारर शो ‘बहनें’ किया। इसके बाद वह ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में दिखी। इस शो में बेशक उन्होंने अपनी भूमिका को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारा, लेकिन इसके काफी समय बाद तक निया को कोई काम नहीं मिला और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने भी एक इंटरव्यू में किया था।

निया ने उस दौरान ये बताया कि उन्हें पूरे 9 महीने तक खाली बैठना पड़ा था। इसके बाद उन्हें आखिरकार ‘जमाई राजा’ में रवि दुबे के साथ कास्ट किया गया और यहीं से निया की किस्मत ने करवट ली।

Nia Sharma

वहीं वर्ष 2017 भी निया के लिए कई मायनों में खास रहा है। यही वह साल था जब निया को 50 सेक्सिएस्ट एशियन विमेन में दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा निया को दो बार एशिया की सेक्सिएस्ट महिला के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

Back to top button