विशेष

मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंची शिल्पा शेट्टी, कई दिनों से जेल में बंद है पति राज कुंद्रा

13 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मां के दर्शन करने पहुंची शिल्पा

शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुसीबतों का सामना कर रही है उनके पति राज कुंद्रा लंबे समय से जेल में बंद है और हाल में उनके बाहर आने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच शिल्पा मां वैष्णो देवी के दर्शन करने उनके दरबार कटरा पहुंची। बताया जा रहा है कि शिल्पा ने इसके लिए 13 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की। मां के दर्शन कर वापस नीचे जाने के लिए उन्होंने घोड़े का इस्तेमाल किया।

shilpa shetty

उन्होंने माता के दरबार में दर्शन करने के बाद मीडिया से बात की। शिल्पा ने कहा कि बहुत समय बाद माता का बुलावा आया है और उनके दर्शन करके वह बहुत खुश हैं। रास्ते में कई बार उन्होंने जय माता दी का नारा लगाया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने पति राज कुंद्रा की जल्द रिहाई और परिवार पर आए मुसीबतों से छुटकारा दिलाने के लिए मां के सामने अर्जी लगाने पहुंची थी।

वीडियो आया सामने

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कार से उतर कर माता के दरबार में जाने के लिए पैदल आगे बढ़ रही हैं इसी दौरान वह जय माता दी के नारे भी लगाती हुई नज़र आ रही हैं। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी और एक महिला साथी भी थी।

shilpa shetty

शिल्पा की भक्ति से हर कोई वाकिफ है हाल ही में उन्होंने गणेश चतुर्थी पर अपने बच्चों के साथ घर में गणपति बप्पा के साथ तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था कि गण्णु राजा जब हमारे साथ हैं तो कोई भी संकट आराम से टल सकता है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में गणेश जी की आरती करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें गणपति बप्पा के नारे लगाए जा रहे हैं।

फिलहाल शिल्पा शेट्टी डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही हैं। हाल ही में उनकी की फिल्म हंगामा 2 भी रिलीज हुई है।

कम नहीं हो रही राज कुंद्रा मुश्किलें

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। 19 जुलाई से ही वो पोर्न फिल्म बनाकर उसे एप पर स्ट्रीम करने के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर रख रखा है कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से भी इनकार कर दिया था। हाल ही में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ पंद्रह सौ पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

shilpa shetty raj kundra

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी का बयान भी सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। बताया यह भी जा रहा था की जब से शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा के इस काम के बारे में पता चला है तब सही वह उनसे नाराज हैं।

Back to top button