बॉलीवुड

47 की मलाइका ने बिंदास अंदाज में खोले सेक्स लाइफ से जुड़े राज, सुनकर बहन ने कान बंद कर लिए

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने काम की वजह से कम और निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका 47 साल की हैं, लेकिन उनकी ब्यूटी और फिटनेस को देख उनकी उम्र का सही अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है। वे बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। इसके साथ ही मलाइका अपने खान-पान और डाइट को लेकर भी बहुत सजग रहती हैं।

malaika arora
अपनी फिटनेस के अलावा मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनका लव अफेयर किसी से छिपा नहीं है। पहले तो कपल एक दूसरे के रिश्ते को मीडिया से छिपाता था, लेकिन अब ये दोनों खुलकर सामने आते हैं। कहीं भी साथ में जाने में शरमाते नहीं हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि इनके रिश्ते को अब दोनों के परिवार ने भी स्वीकार कर लिया है। दोनों को एक दूसरे के घर कई बार आते जाते और फैमिली के साथ एन्जॉय करते देखा गया है।

malaika arora and arbaaz khan

गौरतलब है कि मलाइका इसके पहले सलमान खान के भाई अरबाज़ खान की पत्नी हुआ करती थी। दोनों ने 1998 में शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा अरहान खान भी है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद अरबाज़ और मलाइका के बीच दूरियाँ आने लगी। ऐसे में दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद मलाइका अकेले ही बेटे अरहान की देखभाल कर रही हैं। लेकिन अरबाज़ बेटे को आर्थिक मदद करते रहते हैं। वैसे मलाइका के बेटे ने भी अपनी मां के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को स्वीकार कर लिया है।

malaika arora and neha dhupia

मलाइका अपने लुक और सोच को लेकर हमेशा से ही बोल्ड रही हैं। वे तो अपनी सेक्स लाइफ और बेडरूम से जुड़े सीक्रेट्स भी सरेआम बोल चुकी हैं। दरअसल जब मलाइका एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो में आई थी तो उन्होंने बिंदास होकर अपने बेडरूम सीक्रेट खोले थे। उनका बोल्ड अंदाज देख नेहा के साथ साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी हैरान रह गई थी।

malaika arora and arjun kapoor

इस चैट शो में नेहा ने मलाइका से सवाल किया था कि आपको किस टाइप के लड़के पसंद आते हैं। इस पर मलाइका ने जवाब देते हुए कहा था कि मुझे गेम नाइट, दाढ़ी वाले और फनी लड़के पसंद हैं। इसके पहले करण जौहर के चैट शो में भी मलाइका सबके सामने कह चुकी हैं कि वे अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं।

malaika arora and arjun kapoor

कुछ साल पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपना वेडिंग प्लान भी साझा किया था। उन्होंने कहा था कि हमारी शादी व्हाइट वेडिंग सेरेमनी (क्रिश्चियन रिवाज से) बीच पर होगी। मुझे हमेशा से ही ब्राइडमैड्स का कॉन्सेप्ट पसंद रहा है। ये मेरी करीबी गर्लगैंग होंगी। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि अर्जुन उनके लिए हर तरह से परफेक्ट हैं।

malaika arora

काम की बात करें तो मलाइका को डांस रियलिटी शो सुपर डांसर: चैप्टर 4 में देखा गया था। इस शो में मलाइका को कंटेस्टेंट फ्लोरिना की परफॉर्मेंस बड़ी पसंद आई थी। इसे देखने के बाद उन्होंने कहा था कि वह भी एक बेटी गोद लेना चाहती हैं।

Back to top button