विशेष

9 साल की बच्ची तो लगी पॉर्न की लत, खुद से बड़े लड़के संग बनाए संबंध, कोर्ट ने पिता को दी सजा

बच्चे बचपन में मिट्टी के गोले जैसे होते हैं। आप उन्हें जैसा शेप देते हैं वह उस आकार में ढल जाते हैं। ऐसे में यह बात बहुत मायने रखती है कि आप अपने बच्चों की परवरिश कैसे कर रहे हैं। बच्चों को सही और गलत चीजों में फर्क करना सिखाना माता पिता की ही जिम्मेदारी होती है। फिर आज के सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में तो एक क्लिक पर बच्चों के सामने सबकुछ खुल जाता है। वह इंटरनेट पर गंदी चीजें देख बिगड़ भी सकते हैं। अब 9 साल की इस बच्ची को ही देख लीजिए। पिता की लापरवाही के चलते ये बच्ची महज 9 साल की उम्र में न सिर्फ पॉर्न देखना सिख गई, बल्कि उसने अपने से बड़े शख्स से साथ संबंध भी बना लिए।

men

मामला इंग्लैंड का है जहां कोर्ट ने एक 64 साल के पिता को 9 साल की बच्ची को बिगाड़ने के जुर्म में सजा सुनाई है। बीवी के निधन के बाद पिता अपने दोनों बच्चों को अकेले ही पालता था। पिता डेली अपने मोबाईल पर पॉर्न फिल्में देखा करता था। उसने अपनी 9 साल की बेटी को भी आईपैड ला दिया था। वह भी उसमें पॉर्न देखने लगी थी। हैरत की बात तो ये थी कि जब बेटी पॉर्न देखती थी तो पिता उसे ऐसा करने से रोकता नहीं था।

court

बेटी पॉर्न देखकर बिगड़ने लगी। जब वह 8 साल की थी तब उसने अपने से बड़ी उम्र के लड़के के साथ संबंध बना लिए। ऐसा करते हुए उसके पिता ने उसे देख भी लिया। लेकिन हैरत की बात ये थी कि पिता ने अपनी बेटी को ऐसा करने से रोका नहीं। उसे कोई समझाइश नहीं दी। उसने बेटी को बिगड़ने दिया। ग्लूसेस्टर क्राउन कोर्ट ने पिता पर यही आरोप लगाते हुए सजा सुनाई कि उसने कभी अपनी बेटी को रोकने की कोशिश ही नहीं की। उधर कोर्ट में पिता ने भी यह जुर्म कबूल किया कि वह अपने दोनों बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा।

court

पिता पर ये भी आरोप लगा कि उसने अपनी बेटी को एक ऐसे शख्स के पास छोड़ा जिसके ऊपर उसे पहले से ही शक था कि वह अपराधी हो सकता है। कोर्ट ने पिता पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया। साल 2016-17 में पिता की वजह से दोनों बच्चों को कई अन्य दिक्कतें भी हुई थी, उन्हें चोट भी लगी थी। ऐसी और भी कई घटनाएं हुई जहां पिता की जिम्मेदारी थी कि वह अपनी बेटी को गलत काम करने से रोके, लेकिन उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

Men

सिर्फ बच्ची ही नहीं शख्स के बेटे ने भी 9 साल की उम्र में तीन बार संबंध बनाए हैं। पिता को इस बात की जानकारी 2016 में ही लग गई थी। लेकिन तब भी उसने कोई खास एक्शन नहीं लिया। हालांकि बाद में पिता को जब महसूस हुआ कि वह बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं कर पा रहा है तो उसने ये बात सोशल एक्टिविस्ट और टीचर्स को बताई। इसके कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना से हम सभी भी सिख लें और अपने बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। खासकर वह अपने स्मार्टफोन में क्या क्या देखता है इसकी जानकारी जरूर रखें।

Back to top button