Trending

साप्ताहिक राशिफल: मेष और तुला सहित 5 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, धन लाभ और तरक्की के योग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह खुद पर आत्म-विश्वास बना कर चलना ही आपके लिए लाभकारी होगा। निराश होने से कार्य बिगड़ सकता है। कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। ईश्वर भक्ति के प्रति आस्था बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है‌। अधिकारी खुश रहेंगे‌। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।‌ व्यापार व नौकरी में स्थितियां अनुकूल रहेंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा।

प्यार के विषय में : आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

करियर के विषय में : जो कारोबारी फूड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा वक्त रुकना चाहिए।

हेल्थ के विषय में : रोग से जूझ रहे हैं तो उसके लिए किए जा रहे प्रयास जल्द ही फलदायक होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

वृषभ राशि के जातक अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। गरीब-असहाय के बारे में हमेशा सकारात्‍मक सोचें। उनके लिए जो कुछ मदद कर सकते हैं करें। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌। कुछ नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ पुराने रूठेंगे। दूसरों पर जिम्मेदारी देने से पूर्व व्यक्ति की क्षमताओं का आंकलन कर लें।

प्यार के विषय में : अविवाहितों के लिए सप्ताह फलदायक रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता मिलने के आसार हैं।

करियर के विषय में : आपको काम का कोई नया अवसर या आइडिया मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत नरम-गरम हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

मिथुन राशि वाले किसी व्यक्ति के प्रति क्रोध व्यक्त कर सकते हैं। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यापार की महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लवमेट आपको बड़ा सरप्राइज दे सकता है।

करियर के विषय में : कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थी प्रोफेशनल ढंग से पढ़ाई करें।

हेल्थ के विषय में : पुराने समय से चले आ रहे रोग से जल्द ही निजात मिलेगी। अच्छी दिन चर्या का पालन करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह आप किसी रिश्तेदार या दोस्त से मिलने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण परेशानी आ रही है, इष्ट देव पर भरोसा रखें सब आपके अनुकूल होगा। संतान से प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। किसी के प्रति आकर्षण उत्पन्न हो सकता है।

करियर के विषय में : सोना-चांदी व जेवरात का व्यापार करने वालों को थोड़ी सतर्कता दिखानी होगी। क्योंकि चूक नुक़सानदेह हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो ज्यादा आलस्य से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

सिंह राशि वालों को किसी उद्यम के लिए पैसा जुटाने में दिक्कत होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी रखने की आवश्यकता है। भविष्य की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। कठोर परिश्रम से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। अपनी वाणी में मधुरता लाए। कार्य स्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान की शिक्षा की लेकर चिंता हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ यदि तनाव है तो प्रयास के बाद यह सुलझ सकता है।

करियर के विषय में : नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

हेल्थ के विषय में : खुद को तंदुरुस्त और तरोताजा रखने के लिए अच्छे खान-पान के साथ रोजाना व्यायाम करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

कन्या राशि वाले परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपके जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। जोखिम भरे कामों में सफलता मिलने के योग हैं।‌ कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

तुला राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ होगा। मीठी भाषा का प्रयोग करें। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते है। इस सप्ताह आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे‌। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : प्रियजन के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

करियर के विषय में : काम के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य के साथ लापरवाही करना ठीक नहीं होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस सप्ताह आपकी किसी दूर के दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की संभावना के बीच अपनी जीवन शेली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा। पिता से पूरी मदद मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपको साथियों से सहयोग मिल सकता है। कोई बड़ा फैसला लें तो सोच विचार करके ही ले। पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ अनबन संभव है। आपके प्रिय की कड़वी बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश है तो अपने आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जल्दी ही सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नियमित रूप से व्यायाम आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस सप्ताह आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। किसी को उधार पैसा न दें। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों को किसी व्यक्ति विशेष के जरिए नई राह मिलेगी। कुछ कामों में बाधा उत्पन्न होगी। जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं। मन में तमाम तरह के विचार उमड़ेंगे। उलझे हुए मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है‌। निवेश के भी योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : लवमेट आपने साथी से किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते है।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा‌। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अच्छी सेहत के लिए की गई मेहनत फल देगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

इस सप्ताह आपको बहुत सारा काम करना पड़ सकता है, लेकिन कामकाज से घबराएं नहीं‌। किसी करीबी के प्रति आकर्षण बढने की संभावना है। भाग्य का आपका साथ देने के लिए तत्पर है। किए गए काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा को सीनियर्स से सम्मान मिलेगा दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा।

प्यार के विषय में : रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

करियर के विषय में : इनकम में इजाफा होगा और प्रमोशन के चांसेज है।

हेल्थ के विषय में : मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। ऐसे में आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

कुंभ राशि वाले इस सप्ताह कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। व्यापार में नए अनुबंध फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

करियर के विषय में : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों का समय अच्छा चल रहा है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह हड्डी और गठिया रोग तकलीफ बढ़ा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

इस सप्ताह आपको हर कार्य में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पहले किए गए निवेश का बेहतर परिणाम मिल सकता है। बड़ों का प्रेम व आशीर्वाद प्राप्त होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। निजी रिश्तों में दिखावा न करें।

करियर के विषय में : साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो परेशानियां जल्द ही हल होंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में दमा और अस्थमा के मरीजों की तबीयत अचानक बिगड़ने की आशंका है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 13 सितंबर से 19 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस राशि के जातक होते हैं काफ़ी निडर और साहसी, लेकिन गुस्से के मामले में होते हैं काफ़ी तेज़

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto RP888 toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 rp888 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online