राशिफल

Rashifal 12 September: आज 3 राशियों को करना पड़ेगा बाधाओं का सामना, गैर कानूनी कामों से दूर रहें

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि रविवार 12 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 12 September 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

योजनाओं के फलीभूत होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। आपका किसी समारोह में जाने का योग बन सकता है। जीवनसाथी और बच्चों से आपको बहुत सारा प्यार मिलेगा। आप किसी को नाराज किये बिना अपनी बात मनवा सकते हैं। आज आप ऐसे कई काम निपटा सकते हैं, जिनकी अनदेखी आप काफी समय से करते आ रहे हैं। अचानक सामने आने वाले कामों के लिए खुद को पहले से तैयार कर लें। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी भागदौड़ के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा होगी। बढ़ता खर्च आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाएं। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। अपना व्यवहार लचीला रखें और सही समय आने का इंतजार करें। धैर्य से काम लें। लोग आपका ध्यान बांटने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें।

surya dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से अच्छी सलाह मिलेगी। निर्माण कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। नए कार्य शुरू करना लाभदायक रहेगा। आपका कोई करीबी आपको कोई गलत काम करने के लिए बढ़ावा दे सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। आपको अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई बड़ी डील पक्की करने वाले हैं तो कागजी कार्रवाई में आप पूरी सतर्कता बरतें। आज किसी अनचाही स्थिति का निर्माण होने की स्थिति दिखायी दे रही है। कामकाज को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। काम का बोझ भी ज्यादा हो सकता है। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में पुराने रोगों से राहत के आसार हैं, लेकिन बीपी के मरीज थोड़ा सावधान रहें। कमर और पीठ में तकलीफ बढ़ सकती है। आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव रहने की वजह से काम पर काम ध्यान देना मुश्किल हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी योजना फलीभूत होगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। जिन लोगों से आपकी अनबन पहले हुई है, उनसे बात करने के लिए और मामला सुलझाने के लिये दिन अच्छा है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति मन में चिन्ता रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सामाजिक दायरा मजबूत करने का दिन है, इससे न सिर्फ आपका नेटवर्क मजबूत होगा बल्कि कामकाज में लाभ बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। किसी नज़दीकी को मदद के तौर पर उधार देना पड़ सकता है, लेकिन सोच समझ कर्ज दें। आज आपको धन लाभ होगा लेकिन खर्च की आशंकाएं भी साथ साथ आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आज अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज किसी पारिवारिक समारोह की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय व कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पड़ोसी से मधुर संबंध बनेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। भाग्यवश रूके काम में तेजी आएगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा।

Hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और सौभाग्य के साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। महत्वपूर्ण लोगों से बात करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन सफलता संदिग्ध है। किसी की भी मदद लेने से बचें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

नये काम की शुरूआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। दैनिक कार्य सरलता से सपन्ना होंगे। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां मनोनुकूल रहेगी।

आपने Rashifal 12 September का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 September का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 September 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जीवन में चाहिए सुख-शांति तो अभी से गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें

Back to top button