बॉलीवुड

जसलीन मथारू को लगा सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का गहरा झटका, सीधे हॉस्पिटल में हो गई भर्ती

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के आकस्मिक निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि इतना फिट एंड फाइन एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहा। उनकी मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई जा रही है। उन्हें मौत के पहले रात में सिने में दर्द और जलन की शिकायत हुई थी। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी मां से भी किया था। फिर वे दवाई लेकर सोने चले गए थे, लेकिन अगली सुबह उठ नहीं पाए। परिजन उन्हें कूपर हॉस्पिटल में ले गए थे लेकिन वहाँ जाने के पहले ही सिद्धार्थ दम तोड़ चुके थे।

सिद्धार्थ की मौत की खबर सुन कई लोग सदमे में चले गए थे। एक्टर की मां से लेकर उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज़ गिल तक हर कोई इस खबर से हैरान था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सिद्धार्थ अब उनके बीच में नहीं हैं। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में शहनज़ की बहुत बुरी हालत थी। वह रो रही थी, चीख रही थी। वहीं टीवी इंडस्ट्री के कई सितारें भी शोक प्रकट करने सिद्धार्थ के घर गए थे। इनमें बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस – सिंगर जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) भी शामिल थी।

जसलीन उन सेलेब्स में से एक थी जो सिद्धार्थ शुक्ला घर शोक व्यक्त करने गई थी। एक्टर के घर से वापस आने के बाद उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने उस माहौल के बारे में बताया था जो वहाँ सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से जसलीन को भी गहरा सदमा लगा है। वे इस बात को लेकर इतनी टेंशन में आ गई कि उन्हें तेज बुखार हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए जसलीन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने खुद ही अस्पताल से बनाया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को अपना अपना ध्यान रखने को कहा।  वीडियो में जसलीन ने बताया कि उन्हें 103 डिग्री बुखार था जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जसलीन का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

देखें वीडियो-


इसके पहले जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला के घर के दौरे का एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने बताया था कि सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज के चेहरे पर एक खालीपन था। उन्हें इस बात का भी होश नहीं था कि उनके आसपास क्या हो रहा है। वह बस खोई खोई सी थी। मैं जब उसके पास गई तो उसने मुझे अपने पास बैठने को कहा था। सिद्धार्थ के जाने से  शहनाज पूरी तरह से टूट चुकी है।


गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर, 2021 को हुआ था। 3 सितंबर को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ था। वहीं 6 सितंबर, 2021 को उनके परिवार ने एक प्रार्थना सभा होस्ट की थी।

Back to top button