बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग चोरी छिपे करीना के घर घुसी मलाइका अरोड़ा, बैग से छिपानी पड़ी ड्रेस

Oops मोमेंट न बने इसलिए ड्रेस को बैग से छिपाती दिखी मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड के गलियारों में एक जाना माना नाम है। वे फिल्मों में अपने अभिनय के लिए कम और आइटम नंबर के लिए अधिक जानी जाती हैं। इसके अलावा वे कई रियलिटी शोज भी जज कर चुकी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी मलाइका की तस्वीरें अक्सर छाई रहती हैं। लेकिन इन सबके अलावा जो चीज मलाइका को सबसे अधिक सुर्खियों में लाती है वह है उनके बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)।

arjun kapoor and malaika

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस समय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका एक तलाकशुदा एक्ट्रेस है। उनकी साल 1998 में सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा अरहान खान भी है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद मलाइका और अरबाज़ के बीच दूरियाँ आने लगी। ऐसे में दोनों ने 2017 में तलाक ले लिए। इस तलाक के बाद से ही मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से मिलना जुलना बढ़ गया। दोनों को एकसाथ कई जगहों पर देखा जाने लगा।

arjun-kapoor-and-malaika

शुरुआत में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को छिपाकर रखते थे। मीडिया की नजरों से बचते थे। लेकिन अब उनका रिश्ता जग जाहीर हो चुका है। दोनों को अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ट्रोल भी किया जाता है। इसकी एक वजह दोनों के बीच उम्र का अंतर भी है। मलाइका 47 साल की है तो वहीं अर्जुन कपूर 36 के हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर कुंवारे लड़के हैं जबकि मलाइका एक तलाकशुदा महिला हैं। बस यही चीज ट्रोलर्स को खटकती है और वे कपल के रिश्ते का मजाक उड़ाते रहते हैं।

arjun-kapoor-and-malaika

सोशल मीडिया पर लोग भले अर्जुन मलाइका के रिश्ते का कितना भी मजाक उड़ा लें, लेकिन उन दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपनी लाइफ अपनी मर्जी से जीना पसंद करते हैं। वे जहां भी जाते हैं साथ में रहना पसंद करते हैं। अब बीते रविवार का किस्सा ही ले लीजिए।

arjun-kapoor-and-malaika

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बांद्रा स्थित करीना कपूर (Kareena Kapoor) के घर के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान कपल ने पूरी कोशिश करी कि वे मीडिया की नजरों से बच जाए और उन्हें साथ में पोज नहीं देने पड़े। हालांकि फोटोग्राफर्स ने भी उनकी तस्वीरें क्लिक कर के ही दम लिया।

arjun-kapoor-and-malaika

इस दौरान मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट के साथ व्हाइट शर्ट पहने दिखाई दी। उनके हाथ में एक एक बड़ा-सा बैग भी था। वहीं उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ था। वह मीडिया से छुपते-छुपाते करीना के घर जाती दिखाई दी। उनके साथ कार में अर्जुन कपूर भी कार में बैठे नजर आए। बताया जा रहा है कि कपल एक ही कार से करीना के घर आया था।

arjun-kapoor-and-malaika

मलाइका मीडिया से नजरें बचाते हुए तेज कदमों के साथ करीना के घर के अंदर जा रही थी। इस दौरान वे अपनी ड्रेस को लेकर सहज महसूस नहीं कर रही थी। ऐसे में वे अपनी ड्रेस के फॉल्ट को बैग से छुपाती रही। लेकिन मीडिया के फोटोग्राफर्स ने उनका ये मोमेंट भी रिकार्ड कर लिया। अब या तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

Back to top button