बॉलीवुड

ऋषि कपूर की निधन के बाद पहली बार नीतू कपूर ने की ग्रैंड पार्टी, जमकर टूटी प्लेटें। देखें वीडियो

नीतू कपूर का पार्टी वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, डांस के दौरान जमकर तोड़ी गई प्लेटें...

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोमवार को दोस्तों संग ग्रैंड पार्टी की है, जिसके वीडियोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जी हां बता दें कि इसी में सबसे ज्यादा वायरल और पसंद किया जा रहा है पार्टी के दौरान प्लेटें तोड़ने का वीडियो। जिसपर फैंस बेहतरीन प्रतिक्रियाएं भी देते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब हो कि सोमवार को दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की वाइफ नीतू कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ खूब मस्ती की और पार्टी करते उनके वीडियोज सोशल मीडिया (Neetu Kapoor Video) पर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

इस वीडियो में इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी देखा जा सकता है। वहीं वीडियो में आप भी सभी को ग्रीक डांस ज़ोबरा करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में नीतू कपूर रूमाल लेकर हवा में लहराते हुए डांस कर रही हैं और इस मौके को भरपूर एन्जॉय करती दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)


बता दें कि इस दौरान उन्हें ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट पैंट पहने जलवा बिखेरते देखा जा सकता है। वहीं, इस क्लिप में एक शख्स को हाथों में ढेर सारी प्लेट लेकर उसे एक ही झटके में तोड़ते देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को फैंस लाइक करते हुए दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। जी हां बता दें कि वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में करीब 1 लाख 78 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


वहीं आख़िर में जानकारी के लिए बता दें कि, प्लेट तोड़ने को ग्रीक कल्चर में शुभ माना जाता है। ऐसा करना एक नई शुरुआत का प्रतीक होता है और यह रिवाज मुख्य तौर पर शादियों के दौरान किया जाता है। नीतू कपूर ने खुद भी इसकी झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा की थी। बीते दिनों नीतू कपूर का एक वीडियो खूब चर्चाओं में रहा था जिसमें वो अपनी होने वाली बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग कृष्णा राज बंगलो के कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग को देख फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

Back to top button