बॉलीवुड

उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर मेरा पॉर्न वीडियो बनाया – मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान

राज कुंद्रा पर मिस इंडिया यूनिवर्स 2019 परी पासवान का आरोप- कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला बनाया पॉर्न वीडियो

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय पोर्नोग्राफी केस में फंसे हुए हैं। इस बीच वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स 2019 की विजेता रह चुकी परी पासवान (Miss India Universe pari paswan) विवादों से घिर गई हैं। कुछ समय पहले उनके ससुराल वालों ने परी पर आरोप लगाया था कि उनकी बहू ने पॉर्न वीडियो बनाए हैं। हालांकि अब परी का कहना है कि वह खुद एक पीड़िता है। परी का आरोप है कि राज कुंद्रा के मुंबई के एक प्रोडक्‍शन हाउस ने उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उनका पोर्न वीडियो बनाया है।

परी पासवान झारखंड के धनबाद की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि वह काम की तलाश में मुंबई आई थी। वह एक मॉडल हैं। काम खोजते हुए वे राज कुंद्रा के एक प्रोडक्‍शन हाउस गई थी। परी का आरोप है कि यहां उनकी कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उनका पॉर्न वीडियो बनाया गया था। जब परी को इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

इसके पहले परी पासवान तब सुर्खियों में आई थी जब उनका अपने पति और ससुराल वालों से विवाद हुआ था। परी ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का केस ठोका था। परी की शिकायत के आधार पर धनबाद के कतरास थाना की पुलिस ने कांड संख्या 205/21 में उनके पति नीरज पासवान हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था।

परी ने साल 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उनकी शादी नीरज से हुई थी। जब परी की शिकायत पर नीरज जेल चले गए तो उनके के भाई और मां ने बहू के ऊपर गंभीर आरोप मड़े थे। उनका कहना था कि उनकी बहू परी मुंबई की एक प्रोडक्शन में पोर्न फिल्म में काम कर चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने तो ये तक कहा था कि परी भोले भाले लोगों को फंसाने का काम करती है। नीरज के भाई चंदन के अनुसार परी की 12 साल की एक बेटी है। लेकिन वह इसके पहले भी दो युवकों से शादी कर उन पर केस कर चुकी है।

मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाली परी पासवान झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली हैं। एक छोटे से शहर से आकर उन्होंने 2019 में वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स जीता था। परी एक मॉडल हैं। उन्हें मॉडलिंग करने का शौक बचपन से ही था। बचपन में जब वे फैशन शोज देखा करती थी तो उनके दिमाग में यही चलता था कि एक दिन बड़ी होकर वे भी ऐसे ही रैंप पर अपना जलवा दिखाएंगी।

अपनी स्टडी कंप्लीट करने के बाद परी ने रांची में इवेंट्स ऑर्गनाइजर की जॉब शुरू कर दी। फैशन इंडस्ट्री में आने के लिए परी को अपने परिवार का फूल सपोर्ट मिला। जब परी ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया तो उनका अगला सपना बॉलीवुड में आने का था। हालांकि इस इंडस्ट्री में वह अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। वैसे वे नागपुरी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

बॉलीवुड में एंट्री करने की उन्होंने कोशिश जरूर की, लेकिन अब वह पोर्न रैकेट में फंस गई। फिल्मों में काम की तलाश के चलते ही वे मुंबई आई थी और अब उनका आरोप है कि प्रोडक्शन हाउस ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलकर उनका पॉर्न वीडियो बनाया है। परी ये भी बताती हैं कि मुंबई में एक गैंग है जो धोखे से लड़कियों के गंदे वीडियो बनाते हैन उर फिर उन्हें वायरल कर देते हैं।

Back to top button