बॉलीवुड

प्रियंका – निक की तस्वीर देख शर्म से लाल हुई परिणीति, लिखा- ‘दीदी ये क्या हो रहा है, यहां परिवार भी है

प्रियंका चोपड़ा को भारी पड़ गई बिकिनी, कांटा और चाकू वाली तस्वीर, लोगों ने अभद्र भाषा में किए कमेंट्स

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना नाम का कमा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनास के साथ तस्वीरें शेयर करती है जिन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। लेकिन कई बार प्रियंका अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी हो जाती है। जी हां.. अब हाल ही में प्रियंका ने पति निक जोनास के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स अभद्र भाषा में कमेंट कर रहे हैं।

priyanka jonas

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह रेड और ब्लैक बिकनी पहनी हुई है। इस तस्वीर में प्रियंका हर बार की तरह हॉट दिखाई दे रही है। प्रियंका के साथ इस तस्वीर में पति निक जोनास भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में वह बिकनी में पेट के बल लेटी है और उनके पति उनकी बेक पर ‘ईटिंग नाइफ’ रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में ‘स्नेक’ लिखा है और आगे हार्ट वाली इमोजी लगाई हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)


इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग प्रियंका को निक का स्नेक बता रहे हैं तो कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रियंका संस्कार ही भूल गई है। एक यूजर ने लिखा कि, “यही सब करने के लिए तुम्हें अमेरिका भेजा गया है।” दूसरे ने लिखा कि,” प्रियंका भारत के संस्कार भूल गई है।”

priyanka

वहीं एक यूजर ने लिखा कि, “आपको क्या लगता है यह तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने के लिए सही है। हो क्या गया है आप लोगों को?” इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “प्रियंका विदेश जाकर अपने संस्कार भूल गई है। वह अमेरिका जाकर भूल गई कि वह भारत की रहने वाली है। लेकिन उन पर तो अब अमेरिका का रंग चढ़ गया है।” इसके अलावा कई लोगों ने उन्हें अभद्र भाषा में भी कमेंट किए।

priyanka

वहीं प्रियंका चोपड़ा की बहन और मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि, “जीज… मिमी दीदी.. यह सब क्या चल रहा है। इंस्टाग्राम पर परिवार है। आंख बंद करके लाइक दबाने की कोशिश कर रही हूँ।”

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी है। हालांकि प्रियंका का कहना है कि, वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती। वह अपनी लाइफ इंजॉय करने पर फोकस करती हैं।

priyanka jonas

बात करें यदि प्रियंका के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह पिछले कुछ समय से लंदन में अपनी आगामी फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग को लेकर व्यस्त थी। वह हाल ही में अमेरिका लौटी है। उन्होंने यहां निक जोनास के एक कंसर्ट में भी शिरकत की थी।

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘जी ले जरा’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली है। खबरों की मानें तो यह फिल्म साल 2023 तक बड़े पर्दे पर आ सकती है। इस फिल्म को फरान अख्तर द्वारा डायरेक्टर और जोया अख्तर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Back to top button