बॉलीवुड

भारती सिंह कब बनेगी बच्चे की मां? कॉमेडियन ने दिया जवाब, देखें Video

भारती सिंह भारत की सबसे फेमस महिला कॉमेडियन हैं। महिला कॉमेडियन केटेगरी में भारती सिंह से अच्छा हास्य कलाकार कोई नहीं है। भारती आज जिस मुकाम पर है वहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। आज वे अपने हुनर के दम पर ही लोगों की फेवरेट कॉमेडियन हैं। भारती इन दिनों ‘डांस दीवाने’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में काम कर रही है। दोनों ही रियलिटी शोज में भारती दर्शकों को खूब गुदगुदाती है।

भारती सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी फनी है। आप ने उनके कई ऐसे वीडियोज देखे होंगे जहां वे हीं पैपराजी के सामने हंसी मजाक करती हैं। हाल ही में पैपराजी ने भारती से उनके बच्चे को लेकर एक सवाल पूछा जिसका भारती ने ऐसा मजेदार जवाब दिया कि हर कोई ठहाके मारकर हंसने लगा।

गौरतलब है कि भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी कॉमेडी सर्कस के सेट पर शुरू हुई थी। यहां हर्ष भारती के लिए कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखा करते थे। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और फिर कपल ने शादी रचा ली। शादी के बाद हर्ष को भी काफी फेम मिला। अब वे राइटर के साथ साथ एक्टर, एंकर और कॉमेडियन भी बन गए हैं।

भारती और हर्ष की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। कपल एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। भारती भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे यहां अक्सर फैंस को गुदगुदाने वाले कॉमेडी वीडियोज भी शेयर करती हैं। भारती इन दिनों ‘डांस दीवाने’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। हाल ही में वे शो की शूटिंग करने के बाद अपनी वैनिटी वैन में जा रही थी। इसी दौरान पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने टूट पड़े।

पैपराजी को देख भारती उनसे कहने लगी ‘‘देखते रहिए डांस दीवाने और कपिल शर्मा शो। कब देखना है? डांस दीवाने 8 बजे से लेकर 9.30 बजे तक, उसके तुरंत बाद लगा लेना है कपिल शर्मा शो।’ इसके बाद एक फोटोग्राफर उनसे पूछता है कि ‘मामा कब बनेंगे, बच्चे का?’ इस पर भारती कहती हैं, ‘यार अब तो सबको बच्चे का इंतजार हो गया है। बस आप लोग अकेला छोड़िए, करते हैं।‘ भारती का यह मजेदार जवाब सुन वहाँ मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)


भारती सिंह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनके कॉमेडी वीडियोज फैंस को हँसाते रहते हैं। हाल ही में भारती ने अपने वजन घटाने को लेकर एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि जब मैं मोटी थी तो लोग बोलते थे कि बहुत मोटी है। अब पतली हो गई तो लोग कह रहे हैं कि पतली मत होना, अच्छी नहीं लगोगी। अरे अब आप ही बताओ क्या करना है? लोग जीने ही नहीं देते यार। भारती आगे कहती है कि पतले होने का एक नुकसान ये हुआ कि जीतने भी मेरे महंगे-महंगे कपड़े पड़े हुए हैं वह सब ढीले हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)


वैसे आप लोगों को भारती और हर्ष के बच्चे का कितना इंतजार है हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button