बॉलीवुड

GF संग छुट्टियां मनाते दिखे 48 साल के अर्जुन रामपाल, बिना शादी प्रेमिका को किया था प्रेग्नेंट

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां प्यार, शादी, ब्रेकअप और अफेयर जैसी चीजें बड़ी आम है। आए दिन हम किसी के प्यार में पड़ने, शादी करने या अलग होने की खबरें सुनते रहते हैं। यहां अधिकतर सितारें तलाक के बाद दूसरा अफेयर चलते देर नहीं करते हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी एक ऐसे ही सितारें हैं।

अर्जुन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उन्हें सबसे पहले ‘प्यार इश्क और मोहब्बात’ फिल्म में देखा गया था। इसके बाद वे दीवाना, मोक्ष, आंखें, दिल है तुम्हारा, दिल का रिश्ता, डरना जरूरी है, डॉन, रॉक ऑन, हाउसफूल, राजनीति, इनकार, डी डे, जैसी फिल्मों में नजर आए।

अर्जुन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां हुई जिनके नाम माहिका रामपाल और माइरा रामपाल है। मेहर के साथ अर्जुन की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। दोनों ने 2019 में तलाक ले लिया। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन ने मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से लव अफेयर स्टार्ट कर दिया। वर्तमान में गैब्रिएला उनकी गर्लफ्रेंड है।

हाल ही में अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ छुट्टियां बिताते दिखाई दिए। इस दौरान उनकी प्रेमिका और अर्जुन का बेटा एरिक भी साथ था। इसके अलावा अर्जुन की पहली शादी से हुई दोनों बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल भी उनके साथ दिखाई दी।

छुट्टी की यह तस्वीरें गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। अब यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहे हैं। ये लोग किसी खूबसूरत बीच पर छुट्टियां बिताते दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन और गैब्रिएला के फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद का रहे हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन और गैब्रिएला की एक रोमांटिक तस्वीर भी है जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले दिखाई दे रहे हैं।


अर्जुन रामपाल का मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के रहने वाले हैं। यहीं उनका जन्म हुआ था। वर्तमान में वे 48 साल के हैं। उम्र के इस पढ़ाव में भी वे बेहद फिट एंड यंग दिखते हैं। उनकी परफेक्ट बॉडी का राज रोजाना जिम जाना है। वे खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। वहीं खाने पीने को लेकर भी वे बहुत सावधानी बरतते हैं। तेल और मसाले वाली चीजें वे कम ही खाते हैं। उनकी डाइट में सिर्फ हेल्थी खाना ही शामिल होता है।

अर्जुन ने जब पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी तो उनके फैंस बड़े खुश हुए थे। लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते ये कपल ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रह पाया। दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अर्जुन अपनी दोनों बेटियों का अच्छे से ख्याल रखते हैं। उनका सारा खर्चा भी उठाते हैं। बताते चलें कि अर्जुन की पहली बेटी माहिका का जन्म 17 जनवरी 2002 को हुआ था। वहीं उनकी दूसरी बेटी माइरा जून 2005 में पैदा हुई थी।

वैसे आप लोगों को अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका की यह तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button