दिलचस्प

सीमा पर हमारे जवान ऐसे बिताते हैं अपना समय, उठाते हैं खाली समय का पूरा लुत्फ… देखें वीडियो

नई दिल्ली – हम सब अपना खाली समय कैसे बिताते हैं। टीवी देखकर, खेलकर या कहीं बाहर घूमकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अपने घर परिवार को छोड़कर हजारों मील दूर सीमा पर तैनात जवान अपना मनोरंजन या खाली समय कैसे बिताते होंगे। देश के जवान हमें सुकून भरी नींद देने के लिए खुद पलक तक नहीं झपकाते। तमाम रातें जागकर हमें चैन से सोने की उम्मीद देते हैं। लेकिन, उन्हें भी कभी-कभी हमारी तरह ही अपना मनोरंजन करने के लिए कुछ न कुछ करना पड़ता है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जवान बॉलीवुड के गाने पर डांस कर अपने साथियों का मनोरंजन करते दिख रहा है। How Indian soldiers spend time on border.

ऐसे करते हैं देश के जवान अपना मनोरंजन –

फौजी देश के रक्षक होते हैं जो अपनी जान देकर हजारों लोगों की जान बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फैजी की असल जिन्दगी क्या होती है। तो हम आज आपको एक फौजी की जिंदगी से रूबरू कराने जा रहे हैं। जब आप पूरे दिन के बाद रात में आराम से बिना किसी फिक्र और चिंता के सो रहे होतें हैं तो क्या क्या आपने सोचा है कि उस वक्त देश के जवान क्या कर रहे होंगे।

जब हम सब घर में आराम कर रहे होते हैं उस वक्त हमारे देश के जवान सीमा पर चौकसी करते हैं ताकि कोई दुश्मन आकर हमारी नींद खराब ना कर दे। लेकिन कभी कभार सेना के जवान हजारों मील ऊंची पहाडियों पर देश की रक्षा करते हुए इतने थक जाते हैं कि उन्हें भी मनोरंजन की आवश्यकता होती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस फैजी का डांस :

बॉलीवुड फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के फेसम गाने ‘ऊफ क्या रात आई है, मोहब्बत रंग लाई है।’ पर फैजी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को भारतीय आर्मी नाम के फेसबुक पेज पर 16 घंटे पहले शेयर किया गया था। जिसे अभी तक 118 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं इस वीडियो को 37 हजार लोगों ने शेयर किया है।

भारतीय आर्मी नाम के फेसबुक पेज पर 16 घंटे पहले शेयर किये गए इस वीडियो को अभी तक 14 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियों में एक फैजी बॉलीवुड फिल्म राजा हिन्दुस्तानी के फेसम गाने ‘ऊफ क्या रात आई है, मोहब्बत रंग लाई है’ पर शानदार डांस करते दिख रहा है।

देखें वीडियो –

Back to top button
?>