दिलचस्प

हेयरबैंड नहीं मिला तो लड़की ने बालों में सांप लपेट लिया, देखें अजब गजब Video

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता रहता है। यहां आपको जानवरों से जुड़े कई वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ तो इतने हैरान करने वाले होते हैं कि हमे अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक लड़की ने अपने बालों में हेयर बैंड की बजाय सांप लपेट रखा है।

women-tie-a-hair-bun-with-snake-went-viral

लड़कियों को नई नई हेयरस्टाइल करना बड़ा पसंद होता है। खासकर जब लड़कियां बन बनाती है तो उसे नई नई स्टाइल से सजाती है। लेकिन एक लड़की ने तो तब सारी हदें पार कर दी जब उसने अपने जुड़े में रबड़ बैंड की बजे सांप बांध दिया। यह सांप भी कोई नकली नहीं बल्कि असली वाला। आमतौर पर लोगों को सांप नाम सुनते ही डर लगने लगता है। वे इसके आसपास भी भटकना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन ये लड़की तो उसे अपने हेयर बैंड की तरह इस्तेमाल कर रही है।

women-tie-a-hair-bun-with-snake-went-viral

दरअसल लड़की सांप को हेयर बैंड की तरह इस्तेमाल करने एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच जाती है। जब लोगों का ध्यान लड़की के जुड़े पर जाता है तो वह हैरान रह जाते हैं। उन्हें यकीन नहीं होता है कि फैशन के नाम पर लड़की ने बालों में सांप लपेट रखा है। जल्द ही एक शख्स लड़की का वीडियो बना लेता है। इस वीडियो को शुरुआत में देखने पर कुछ समझ नहीं आता है। लेकिन जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है हम देखते हैं कि लड़की ने जुड़े में सांप बांध रखा है।

women-tie-a-hair-bun-with-snake-went-viral

लड़की जब इस सांप को बालों में लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घूमती है तो लोग भी दंग रह जाते हैं। उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता है कि एक लड़की इतनी बड़ी डेयरिंग भी कर सकती है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी धूम मचा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर snakes.mania नाम के एक अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा है ‘आप इसे कितनी 1 से 10 के बीच कितनी रेटिंग देंगे?’

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा कि ‘बाजार में हेयर बैंड खत्म हो गए थे क्या जो सांप को लपेट लिया।’ फिर एक अन्य ने कहा कि ‘इस लड़की का सांप को लेकर शौक बड़ा ही अजीब है।’ वहीं किसी ने ये भी कहा कि ‘ये सांप के ऊपर अत्याचार है। उसे अपने शो ऑफ के लिए इस्तेमाल करने की बजाय खुला छोड़ दो।’ वैसे कुछ लोगों को ये भी हैरत हुई कि सांप लड़की के बालों से अच्छे से चिपका हुआ है। वह वहाँ से भाग भी नहीं रहा है। इसी को देखते हुए लोगों ने ये भी कहा कि ये सांप लड़की का दोस्त लगता है।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Snakes Mania (@snakes.mania)

वैसे आप लोगों को लड़की का यह फैशन सेंस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button