Viral

दूल्हे को गुटखा खाता देख आग बबूला हो गई दुल्हन, थप्पड़ मारकर कहा- थूककर आओ : वीडियो देखें

शादी के दौरान अपने दूल्हे की हरकत देख दुल्हन को गुस्सा आ गया और उसने सभी रिश्तेदारों के आगे अपने होने वाले पति को जमकर सुना दिया। इतना ही नहीं दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ तक मार दिया। इस दौरान दुल्हन ने एक रिश्तेदार की भी पिटाई कर दी। दुल्हन ने शादी को बीच में रोककर दूल्हे को सबसे पहले अपनी गलती सुधारने को कहा।

bride-beating-groom

दुल्हन को गुटखा खाने वाले लोगों से नफरत है। ऐसे में जब उसने अपने पति को गुटखा खाते देख तो उससे रूका नहीं गया और थप्पड़ मार दिया। दुल्हन को गुस्से में देख दूल्हा कुछ नहीं बोला और थप्पड़ खाने के बाद चुपचाप गुटखा थूकने के लिए बाहर चले गया।

चुपचाप मान ली बात

दुल्हन को गुस्से में देख दूल्हे के होश उड़ गए और चुपचाप उसकी सारी बात मानने लगा। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और हर कोई ये वीडियो देखकर दुल्हन की तारीफ कर रहा है। दरअसल शादी के दौरान दूल्हा गुटखा खा रहा था। जब दुल्हन को मंडप पर लाया गया तो वो गुस्सा हो गई। दुल्हन को दूल्हे का गुटखा खाना बिल्कुल पसंद नहीं आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_niranjanm87)

काफी देर तक दुल्हन ने कुछ नहीं बोला। उसे लगा कि शायद दूल्हा खुद ही गुटखा थूक देगा। लेकिन शादी के रस्मों के दौरान भी दूल्हा गुटखा चबाने में लगा रहा। दुल्हन से रूका नहीं गया और उसने तुंरत दूल्हे को गुटखा फेंकने को कहा। दुल्हन इस कदर गुस्से में थी कि उसने दूल्हे को चाटा तक लगा दिया। दूल्हे को चाटा लगाते हुए दुल्हन ने उसे कहा कि गुटखा न खाना।

bride-beating-groom

ये घटना शादी शुरू होने से पहले की है। वायरल हो रही वीडियो में दूल्हा-दुल्हन करीबी रिश्तेदारों से घिरे एक-दूसरे के बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन शादी में मौजूद एक शख्स से बात करने लगती है और अचानक उससे बहस करने लग जाती है और देखते ही देखते फिर उसकी पिटाई कर देती है। उसे पीटने के बाद वो अपने दूल्हे की ओर मुड़ती है और उस पर चिलाने लग जाती है।

परिवार वालों को आया गुस्सा

दुल्हन को दूल्हे पर इस कदर गुस्सा आता है कि वो उसे भी पीटना शुरू कर देती है। शादी का माहौल गर्म हो जाती है और लड़ाई बढ़ जाती है। दूल्हे के परिवार वालों को ये बात बिल्लकुल पसंद नहीं आती है और इसका विरोध भी करते हैं। वायरल हो रही इस वीडियो पर कई सारे कमेंट आ रहे हैं और ज्यादातर लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं।

Back to top button