बॉलीवुड

सलमान खान से शादी करने को मरी जा रही थी ये 9 हेरोइनें, भाईजान ने सबको टरका दिया

सलमान खान (Salman Khan) 55 के हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी शादी का कोई ठिकाना नहीं है। भाईजान को बॉलीवुड का सुपरस्टार माना जाता है। उनके पास अनाब सनाब दौलत है। वे दिखने में भी हैंडसम हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने अभी तक निकाह नहीं किया। अब ऐसा नहीं है कि सलमान की लाइफ में कोई लड़की नहीं आई, बल्कि एक से बढ़कर एक सुंदर लड़कियों ने सलमान से शादी की इच्छा जताई, हालांकि भाईजान ने सभी को टरका दिया।

संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani)

sangeeta-bijlani-and-salman-khan

बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी को सलमान से बेपनाह मोहब्बत थी। दोनों ने एक दूसरे को कई समय तक डेट भी किया। यहां तक कि दोनों ने शादी का मन भी बना लिया था। शादी की डेट भी निकल गई थी। तारीख 27 मार्च 1994 थी, हालांकि अंतिम समय पर सलमान ने शादी करने से इनकार कर दिया। कहा जाता है कि तब वे सोमी अली को डेट कर रहे थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

Aishwarya Rai Bachchan and salman khan

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी आज तक लोगों की जुबान पर रहती है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय तक लीव इन रिलेशनशिप में थे। लेकिन फिर दोनों के बीच लड़ाई हो गई। लड़ाई की वजह सलमान का ऐश्वर्या पर शक और गुस्सा था। ऐसे में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बाद में ऐश्वर्या बच्चन परिवार की बहू बन गई जबकि भाईजान आज तक कुँवारे हैं।

कटरीना कैफ (Katrina Kaif)

Katrina Kaif

सलमान को कैटरीना पहली ही मुलाकात में पसंद आ गई थी। दोनों ने शादी का मन भी बना लिया था। लेकिन फिर कैटरीना और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें आने लगी। ऐसे में सलमान ने ब्रेकअप कर लिया।

सोमी अली (Somy Ali)

Somy Ali

संगीता बिजलानी से ब्रेकअप होते ही सलमान का दिल सोमी अली पर आकर अटक गया था। सोमी की सलमान से शादी करने की बहुत इच्छा थी। वह शादी के लिए सलमान पर प्रेशर भी बना रही थी, लेकिन भाईजान का शादी का कोई इरादा नहीं था। ऐसे में उन्होंने सोमी से ब्रेकअप कर लिया।

जरीना खान (Zareen Khan)

Zareen Khan

कटरीना की हमशक्ल जरीन खान पर भी सलमान का दिल आया था। भाईजान ने जरीन के लिए बांद्रा में एक 3बीएचके अपार्टमेंट भी खरीदा था। दोनों ने साथ में खूब समय बिताया। जरीन ने सलमान को शादी का ऑफर भी दिया, हालांकि भाईजान ने इनकार कर दिया और अलग हो गए।

एली अवराम (Elli Avram)

Elli Avram

बिग बॉस में आने के दौरान एक्ट्रेस एली अवराम और सलमान के बीच काफी खट्टी मीठी बातें देखने को मिली थी। बाद में दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी हुई। लेकिन सच क्या था ये कोई नहीं जनता है।

क्लाउडिया सिस्ला (Claudia Ciesla)

Claudia Ciesla

बिग बॉस 3 की कंटेस्टेंट क्लाउडिया सिस्ला से भी सलमान का नाम जुड़ा था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि वे दोनों बस अच्छे दोस्त हैं।

डेजी शाह (Daisy Shah)

Daisy Shah

सलमान खान और डेजी शाह के लव अफेयर की अफवाहें भी खूब चली थी। कहते हैं सलमान ने डेजी ‘बॉडीगार्ड’ फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे रजेक्ट कर दिया था। फिर सलमान ने उन्हें अपनी ‘जय हो’ फिल्म में काम दिया।

यूलिया वंतूर (Iulia Vantur)

Iulia Vantur

यूलिया वंतूर से सलमान ने 2010 में मिले थे। दोनों को कई जगह एकसाथ देखा गया था। खबरें थी कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। यूलिया तो भाईजान से शादी की खातिर अपना करियर तक छोड़ने को तैयार थी। लेकिन सलमान ने उनका शादी का ऑफर भी ठुकरा दिया।

Back to top button