अध्यात्म

बुद्धि और वाणी का प्रतीक बुध ग्रह का कन्या राशि मे गोचर। इन 4 राशि वालों की होगी बल्ले बल्ले

जब बुध और शुक्र दोनों ग्रह एकसाथ मिल बैठेंगे कन्या राशि में, जानिए फ़िर क्या होगा आपकी राशि पर इसका असर...

हिंदू धर्म में ज्योतिष का काफ़ी महत्व है और ज्योतिष के अनुसार 12 राशियां होती हैं। इन राशियों के अलग-अलग स्वामी ग्रह होते हैं। इन सभी 12 राशियों में से मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। बता दें कि बुध को वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है और बुध ग्रह 26 अगस्त को राशि परिवर्तन करेगा।

बुध ग्रह 26 अगस्त दिन गुरुवार को अपनी ही राशि कन्या में गोचर करने जा रहा है। जहां उसकी मुलाकात शुक्र ग्रह से होगी, जो पहले से ही इस राशि में मौजूद हैं। ऐसे में एक राशि में दो ग्रहों का संयोग बन रहा है। वहीं बुध इस राशि में 22 सितंबर तक रहेगा। इसके बाद वह तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का विशेष महत्व है और उसे ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। साथ ही कन्या बुध की उच्च राशि भी है इसलिए इस गोचर को और भी ज्यादा अहम और फलदायी माना जा रहा है।

इतना ही नहीं ज्योतिष की मानें तो बुध जब किसी राशि में गोचर करता है तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। इससे कुछ राशियों का भाग्य उदय होता है और जीवन में संपन्नता आती है तो वहीं कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

Mercury Transit in virgo

आज हम आपको बताएंगे कि किन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर किस्मत खोलने वाला रहेगा। उससे पहले बता दें कि बुध अपनी ही राशि कन्या में 26 अगस्त 2021 गुरुवार को प्रात: 11 बजकर 21 मिनट पर प्रवेश करने जा रहा है। बुध का आधिपत्य व्यापार-व्यवसाय, ज्ञान, बुद्धि, निर्णय क्षमता आदि पर प्रभाव डालता है। ऐसे में अब आइए जानते हैं किस राशि पर क्या होगा इसका असर और क्या करना चाहिए बुध की मजबूती के लिए उपाय…

मेष राशि…

छठे भाव में बुध का गोचर होने से इस राशि के जातकों को रोगों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही साथ पराक्रम और शक्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि…

बता दें कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का इस राशि के जातकों पर प्रभाव यह पड़ेगा कि संतान के कार्य कुशलता से होंगे। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शिक्षकों को विशेष सम्मान मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि।

मिथुन राशि…

रोगों से मुक्ति, सर्वत्र लाभ-सुख की प्राप्ति। निर्णय लेने में सफल होंगे। उत्तम कारोबार और नौकरी में तरक्की होगी।

कर्क राशि…

धन लाभ के संकेत हैं। साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। खर्च की स्थिति बनेगी। कारोबार का विस्तार करेंगे। नौकरी में लाभ।

सिंह राशि…

बता दें कि इस राशि के द्वितीय भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे। बुध वाणी और संचार के कारक ग्रह हैं और आपका द्वितीय भाव भी वाणी और संचार का ही भाव कहा जाता है। ऐसे में बुध का गोचर आपके लिए अच्छे फल लेकर आएगा। आपको सामाजिक स्तर पर इस दौरान प्रतिष्ठा मिल सकती है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप किसी संपत्ति या जमीन में निवेश की योजना बना रहे हैं तो बुध ग्रह आपको शुभ फल देंगे।

कन्या राशि…

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों का शारीरिक-मानसिक पक्ष मजबूत बनेगा। इतना ही नहीं इस राशि के जातकों के पैसों की आवक होगी। कार्यो में तरक्की होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

तुला राशि…

इस राशि के जातकों के खर्च बढ़ने की संभावना है। अचानक पारिवारिक जरूरत पर पैसा खर्च हो सकता है। भाग्य मजबूत होगा और रोग दूर होंगे।

वृश्चिक राशि…

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि के जातकों पर यह प्रभाव पड़ेगा कि इस राशि के जातकों की आय के नए स्रोत मिलेंगे। कारोबार में लाभ, नौकरी में प्रमोशन। संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य में गिरावट भी देखने को मिलेगा।

धनु राशि…

नए कार्य प्राप्त होंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

मकर राशि…

ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का कन्या राशि मे गोचर करने की वज़ह से इस राशि के जातकों का भाग्य मजबूत होगा। सर्वत्र सफलता और सुख प्राप्त होगा। रोगों में कमी आएगी। खर्च में कमी आएगी। इसके अलावा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि…

शिक्षा क्षेत्र में सफलता, कोई सम्मान मिल सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ।

मीन राशि…

सुखों की प्राप्ति होगी। शारीरिक सुख-दांपत्य सुख भरपूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति प्रबल होगी और नौकरी में तरक्की मिलेगी।

इन उपायों से इस दौरान मजबूत किया जा सकता बुध ग्रह को…

बता दें कि बुध के कन्या राशि में गोचर के दौरान सभी राशि के जातकों को कुछ विशेष उपाय करने चाहिए ताकि जिनके लिए गोचर ठीक नहीं है, उन्हें लाभ मिलने लगे और जिनके लिए गोचर उत्तम है उनके सुखों में और भी वृद्धि हो। आइए जानते हैं ऐसे समय में सभी राशि के जातकों को क्या करना चाहिए। जिससे उनका बुध ग्रह मजबूत बन सकें…

सभी के फेवरेट होते हैं कन्या राशि वाले, जानिए इनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

1) प्रत्येक राशि के जातक बुध के कन्या राशि में गोचर के दौरान प्रतिदिन अपने घर में या आसपास कहीं लगे हुए पौधों की सेवा करें। तुलसी, पीपल, नीम, बरगद, शमी आदि के पौधों में नियमित रूप से जल अर्पित करें। साथ ही साथ संध्याकाल के समय तुलसी के समीप दीप प्रज्जवलित करें। इससे बुध ग्रह आपकी राशि मे मजबूत होगा और आपको मनोवांछित फल प्राप्त होगा।

2) इसके अलावा प्रत्येक राशि के जातक नियमित रूप से भगवान श्री गणेशजी के दर्शन करें। संभव हो तो गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

3) बुध ग्रह को मजबूत बनाने के लिए लोग गणेशजी को प्रत्येक बुधवार को 108 दूर्वा या शमी पत्र अर्पित करें।

4) इन सबसे हटकर प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

5) वहीं खड़े हरे मूंग का दान करें। इससे भी फ़ायदा मिलता है।

Back to top button