बॉलीवुड

परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर दिखा मजेदार मैसेज, पापा बनने वाले हैं रणवीर सिंह

फैंस ने पूछा- पापा बन गए रणवीर सिंह, एक्ट्रेस परिणीति ने दिया मजेदार जवाब। जानिए...

कोरोना काल के दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स अब तक पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे चुके हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर जैसे सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। वहीं अब कई फैंस को इंतजार है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब गुड न्यूज सुनाने वाले हैं।

ranveer singh and deepika padukone marriage pictures

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sadaf Shaikh Celebrity writer (@sadafshaikhvisiondivinevision)


हाल ही में दोनों, रणवीर की मां के बर्थडे के मौके पर साथ में स्पॉट किए गए थे। वहीं, अब सोशल मीडिया पर रणवीर के पापा बनने को लेकर एक मैसेज जबरदस्त वायरल हो रहा है। जी हां बता दें कि ये मैसेज परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर देखने को मिला है।

Parineeti Chopra

ये मैसेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल…

Parineeti Chopra

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी तक इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मालूम होता है कि उनके फैंस को रणवीर के पापा बनने का बेसब्री से इंतजार है। यही कारण है कि एक मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में आ गया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये मैसेज शेयर करते हुए रणवीर सिह से इस मामले में खुद भी जवाब मांग लिया है। यहां देखें वायरल हो रहा ये मैसेज।

Parineeti Chopra

क्या है पूरा मामला…

गौरतलब हो कि, हुआ कुछ ऐसा कि परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस से सीधे बात करने के लिए एक चैट सेशन रखा, जिसमें उन्होंने सभी से सवाल पूछने के लिए कहा। इस पर एक-एक करके परिणीति जवाब दे रही थीं कि इसी बीच उन्हें एक फॉलोवर का मैसेज मिला, जिसने पूछा कि, ‘रणवीर सिंह पापा बन गया?’… ये मैसेज शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने रणवीर को टैग किया और इस पर जवाब देने के लिए कहा। अब देखना होगा कि रणवीर का इस मैसेज पर क्या रिएक्शन होगा।


वहीं बात परिणीति के फ़िल्मी करियर की करें। तो उन्होंने फिल्म ‘लेडी वर्सेस रिक्की बहल’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसमें वह रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं और फ़िल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। मालूम हो कि परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन हैं। प्रियंका और परिणीति की बात करें तो दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग है और अक्सर दोनों बहनें एक-दूसरे पर प्यार लुटाती रहती हैं।

प्रियंका और परिणीति ने साथ में काम भी किया है। उन्होंने ‘फ्रोजन 2’ में डबिंग की है। इसके अलावा वर्कफ्रंट पर परिणीति को सायना नेहवाल की बायोपिक में देखा गया था। इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा वह ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आईं। फिल्म में वह अर्जुन कपूर के अपोजिट थीं और उनकी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ को भी फैन्स ने काफ़ी पसंद किया था। वहीं परिणीति चोपड़ा जल्द ही रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में दिखाई देंगी।

Back to top button