बॉलीवुड

पति के निधन के बाद भी रिश्तों को अहमियत देती दिखी मंदिरा बेदी, यूँ मनाया राखी का पर्व। देखें तस्वीरें…

राखी के अवसर पर बच्चों संग मंदिरा बेदी ने शेयर की हैप्पी तस्वीरें। यूँ मनाया रक्षाबंधन...

मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी बीते कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके पति राज कौशल का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद से मंदिरा बेदी बुरी तरह से टूट गई थीं। वहीं मंदिरा बेदी पर उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी भी है। पति राज कौशल को खोने के बाद वो अब वापस नार्मल जिंदगी में लौट रही हैं। अपने लोगों से मिलना हो या बच्चों और काम पर फोकस करना, एक्ट्रेस बखूबी कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रविवार को अपने परिवार संग रक्षाबंधन भी सेलिब्रेट किया।

Mandira Bedi

बता दें कि मंदिरा ने अपने दोनों बच्चों वीर और तारा के साथ रक्षा बंधन मनाया और उसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में बेटी तारा को वीर के हाथ पर राखी बांधते देखा जा सकता है। मंदिरा भी खुश नज़र आ रही हैं।

Mandira Bedi

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


गौरतलब हो कि राज के निधन के बाद मंदिरा अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों राज के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


बता दें, राज और मंदिरा ने 14 फ़रवरी 1999 को शादी की थी। इस साल उनकी शादी को 22 साल पूरे हो गये थे। मंदिर ने साल 2011 में बेटे को जन्म दिया था और पिछले ही साल दोनों ने बेटी तारा को गोद लिया था।

सब कुछ ठीक ही था फिर अचानक 30 जून की सुबह राज कौशल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। सुलेमान मर्चंट ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि राज की डेथ हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी कार में ही हो गई थी।

राज के निधन ने सभी को दुखी कर दिया। अब मंदिरा इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं। वो काम पर वापस लौट आई हैं। बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। ऐसे वक़्त में उनका परिवार बड़ा सपोर्ट बना हुआ है।

Back to top button