बॉलीवुड

मां के जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त डांस, दीपिका के लिए दी स्पेशल परफॉर्मेंस : Video

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इंटरटेनमेंट का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। पार्टी हो या कोई भी फंक्शन रणवीर सिंह हमेशा मस्ती भरे मूड में दिखाई देते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी मां अंजू भवनानी का जन्मदिन मनाया जिसमें वह जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रणवीर के इस अंदाज पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रणवीर कई सारे गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी मां के साथ एक पंजाबी गाने पर डांस किया जिसमें मां बेटे दोनों ही झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर सिंह ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी।

वीडियोज में आप देख सकते हैं कि, रणवीर दीपिका के सामने अपनी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के मशहूर गाने ‘कुड़ी नशे सी चढ़ गई…’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर ने जोश ही जोश में अपनी शर्ट भी उतार दी और गाने पर जमकर डांस करने लगे। इस वीडियो में रणवीर डांस करते हुए दीपिका को मस्तीभरे अंदाज में छेड़ भी रहे हैं, वहीं दीपिका सभी लोगों के साथ बैठी हुई है और मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। वीडियो में कुछ लोग रणवीर के लिए चीयर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

रणवीर सिंह अपनी मां के साथ भी पंजाबी गाने ‘दिल चोरी साड्डा हो गया’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों मां बेटे का तालमेल जबरदस्त है। इस दौरान रणवीर ने डांस के साथ-साथ मजेदार मूव्ज भी दिखाएं जिन्हें देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं। बता दें, रणवीर की मां अंजू भवनानी ने 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर रणवीर और दीपिका अपने माता-पिता के साथ एक रेस्टोरेंट्स के बाहर भी नजर आए थे। खास बात यह है कि रणवीर ने इस स्पेशल मौके पर अपने फैशन में को एक्सपेरिमेंट नहीं किया था। वह व्हाइट शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट और ब्लैक जींस में ही नजर आए थे। वहीं दीपिका रेड टॉप के साथ लेदर पेंट पहनी हुई थी जिसमें वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

बता दें, बॉलीवुड और फैंस की यह सुपरहिट जोड़ी जल्द ही फिल्म ’83’ में एक साथ दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं, फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभा रहे हैं वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 83 को लेकर रणबीर का कहना है कि, इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म ‘सर्कस’, ‘जयेश भाई जोरदार’, ‘तख़्त’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे। खबर की माने तो रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग की शुरुआत भी कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। यह जोड़ी इससे पहले भी फिल्म ‘गुली बॉय’ में नजर आ चुकी है।

Back to top button