Trending

Rashifal 24 August: हनुमान जी की कृपा से अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा दूर, 4 राशियों की होगी मौज

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि मंगलवार 24 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 24 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। अचानक कोई कार्यक्रम भी बना सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है। आय बढ़ने के साथ ही सामाजिक जीवन मे लोकप्रियता बढेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। अगर आप ठान लें तो मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। आपका प्रेम जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को खास मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आज प्रेम-प्रसंग के प्रति झुकाव ज्यादा रहेगा। आज अपनों से राजनीती का शिकार हो सकते हैं। लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है।

Hanuman

 

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। जीवनसाथी की भावना समझने की कोशिश करें। संतान संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप तेजी से प्रगति करने में कामयाबी हासिल करेंगे और आगे बढ़ेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। कई फायदेमंद सौदों से आप जुड़ सकते हैं। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। बोलचाल की भाषा में शालीनता रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नजदीकी रिश्तों में सुधार हो सकता है। अपनी बात मनवाने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। सही वित्तीय प्रबंधन की बदौलत आपका बैंक बैलेंस बना रहेगा। पूर्ण तंदरुस्ती पाने के लिए आप भरपूर प्रयास कर सकते हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरे कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आप थोड़े सावधान ही रहें। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को यह आज का दिन लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। किसी की बातों में आकर खुद का नुकसान करवाने से बचें। सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप पार्टनर के सहयोग से प्रतिकूल हालात को काबू कर पाने में सफल होंगे। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। आज कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। ध्‍यान रखें क‍ि आज शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय भव‍िष्‍य में आपके ल‍िए द‍िक्‍कतें खड़ी कर सकता है। खरीददारी करने का भी मन बना सकते हैं। यात्रा की सम्भावना के बीच पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। अपने राज दूसरे को बताने से बचें।

hanuman

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज काम में मन नहीं लगेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय क‍िसी पुराने म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। कमजोरी महसूस होगी। बढ़े हुए खर्च आपको परेशान में डाल सकते हैं। इनकम और खर्चों के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। आज आपके मन में नए -नए विचार आएंगे। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। आपकी सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह के विचार भी आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षमता, ऊर्जा थोडी कम रहेगी, जिससे आप सुस्ती दिखा सकते हैं। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। रात्रि में पर‍िवार के क‍िसी सदस्‍य की तब‍ियत ब‍िगड़ने से थोड़ी-बहुत द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। दूसरों की बातों में न आकर स्वयं फैसला करें। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आपने Rashifal 24 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस तारीख को पैदा हुए लोग लेते हैं जीवन के असली मजे, इनसे शादी करने वाला रहता है सुखी

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online slot 4d slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto jepangbet arahtogel Rans303 toto togel situs toto toto 4d toto 4d hantutogel naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq https://phanthuocvisinh.com/ot-bi-xoan-la/ toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor