बॉलीवुड

दिलीप कुमार के जाने के बाद इतने करोड़ की जायदाद की मालकिन बनी सायरा बानू

आज अभिनेत्री सायरा बानो का जन्मदिन है और ये 77 साल की हो गई है। उत्तराखंड में जन्मी सायरा अपने दौर की जानी मानी अभिनेत्री हुआ करती थी। इन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार से निकाह किया था। दिलीप कुमार इनसे आयु में काफी बड़े थे। लेकिन फिर भी इन्होंने दिलीप कुमार का हाथ थामा था। वहीं दिवंगत दिलीप कुमार साहब के जाने के बाद इनकी सारी संपत्ति पत्नी सायरा बानो के नाम हो गई है। आज हम सायरा बानो के जन्म दिवस पर इनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

saira banu

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा और दिवंगत दिलीप कुमार साहब की पत्नी सायरा बानो का जन्मदिन 23 अगस्त 1944 को मसूरी, उत्तराखंड में हुआ था। सायरा की दादी छमियां बाई दिल्ली में तवायफ थीं। उन्हें शमशाद बेगम के नाम से भी जाना जाता था। सायरा का अधिकांश बचपन लंदन में बीता था। जहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद ये भारत लौटीं थी।

saira banu

ये पहली बार फिल्म जंगली में नजर आई थी और उस समय इनकी आयु 17 साल की थी। इस फिल्म में ये शम्मी कपूर थे।इसके बाद साल 1968 में आई फिल्म ‘पड़ोसन’ से इनकी किस्मत ही बदल गई और ये रातों रात फेमस हो गई।

राजेन्द्र कुमार पर आया था दिल

फिल्मों में आने के बाद सायरा बानो का दिल राजेन्द्र कुमार पर आ गया था। लेकिन राजेन्द्र कुमार शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। जब यह बात सायरा बानों की मां नसीम को पता चली तो उन्हें सायरा बानो को राजेन्द्र कुमार से दूर कर दिया। उसी दौरान दिलीप कुमार सायरा बानो के घर के पास शिफ्ट हुए थे। सायरा बानो का दिलीप कुमार के घर आना जाना लगा रहता था।

saira banu

कहा जाता है कि राजेन्द्र कुमार के बारे में दिलीप कुमार ने सायरा बानो को ये समझाया था कि अगर वो राजेन्द्र कुमार से शादी कर लेती हैं तो वह सिर्फ सौतन बन कर रह जाएंगी। सायरा ने दिलीप कुमार की बात मान ली थी और दिलीप कुमार के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था।

saira banu

दरअसल 12 साल की उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार को बेहद पसंद करती थीं। वहीं जब इनको मौका मिला तो इन्होंने अपने प्यार का इजहार इनसे कर दिया। लेकिन दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। लेकिन बाद में ये भी सायरा से प्यार करने लगे। जिसके बाद इन्होंने 1966 में शादी कर ली। शादी के समय दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी।

dilip kumar

सायरा बानो ने अपनी शादी को अच्छे से चलाया और दिलीप कुमार का काफी ध्यान रखा। दिलीप कुमार की बीमारी के वक़्त सायरा अकेला उनका ख्याल रखती थीं। वहीं दिलीप साहब ने कुछ महीने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और 98 साल की उम्र में इनका देहांत हो गया है। दिलीप कुमार करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। इनके जाने के बाद सायरा बानो को अब इनकी सपत्ति मिल गई है।

dilip kumar

dilip kumar

dilip kumar

Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार का नेट वर्थ 85 डॉलर मिलियन है। इंडियन करेंसी के हिसाब से उनके पास लगभग 627 करोड़ रुपए के आस पास की संपत्ति है।

Back to top button
?>