दिलचस्प

बारात आने की इतनी खुशी हुई नाचने लगी दुल्हन, : देखें मजेदार Video

हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन के सपने वह बरसों से देखने लगती है। शादी में कैसा माहौल होगा, सजावट कैसी होगी, उसकी ड्रेस कैसी होगी, दूल्हा कैसा होगा ये सब उसके दिमाग में चलने लगता है। फिर जब बारात आने का समय होता है तो दुल्हन को अपने दूल्हे का बेसब्री से इंतजार रहता है। दूल्हा भी अपनी बारात बड़ी धूमधाम से दुल्हन के घर लाता है। इस दौरान नाच गाना भी बहुत होता है।

आमतौर पर दुल्हन बारात में शामिल नहीं होती है। उसकी मुलाकात दूल्हे से स्टेज पर ही होती है। लेकिन अब धीरे धीरे ट्रेंड बदल रहा है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में दुल्हन का एक ऐसा अवतार देखने को मिलता है जिसे देख आपका भी मन खुश हो जाएगा। दुल्हन अपने दूल्हे की बारात को आता देख इतनी उत्साहित हो जाती है कि उसके संग नाचने ही लग जाती है।

Ruchi Prajapati Malaniya

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ बारात आने का इंतजार कर रही होती है। इसके बाद बारात जैस ही गेट पर आती है तो वह अपने दूल्हे को ढूँढने लगती है। जल्द ही उसे दूल्हा मिल जाता है। फिर वह उसे अपने पास बुलाकर साथ में डांस करने को कहती है। जल्द ही दोनों बॉलीवुड सॉन्ग पर ठुमके लगाने लगते हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी देखने लायक होती है।

Ruchi Prajapati Malaniya

दूल्हा और दुल्हन बॉलीवुड फिल्म ‘खलनायक’ का मशहूर सॉन्ग ‘पालकी पर होकर सवार चली मैं’ पर साथ में नाचते हैं। उनका यह डांस देख आसपास मौजूद बाराती भी बड़े खुश हो जाते हैं। हर किसी की निगाहें दूल्हा दुल्हन पर टिकी होती है। यह खूबसूरत मोमेंट फोटोग्राफर अपने कैमरे में भी कैद कर लेता है। अब दूल्हा दुल्हन का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Ruchi-Prajapati-Malaniya

एक यूजर ने लिखा कि ‘ये सही है। शादी में दूल्हे के साथ दुल्हन को भी नाचने और एन्जॉय करने का हक होना चाहिए।’ वहीं एक कमेंट आता है ‘दुल्हन को अपने दूल्हे के साथ डांस कर कितना मजा आ रहा है। भगवान दोनों की जोड़ी सही सलामत रखे।’ फिर एक बंदा कमेंट करता है ‘शादी के पहले जितना प्यार दिख रहा है, शादी के बाद भी उतना बनाए रखना।’ इसके अलावा कई लोग दुल्हन के डांस की तारीफ भी कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो को फ़ेसबुक पर Ruchi Prajapati Malaniya नाम के अकाउंट शेयर किया है। वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक 17 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं 3 लाख 17 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। तो चलिए बिना किसी देरी के आप भी यह शानदार वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को दूल्हा दुल्हन का यह डांस कैसा लगा? क्या आप ने अपनी शादी में डांस किया था? अपने अनुभवों को हमारे साथ जरूर शेयर करें। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ साझा भी करें।

Back to top button