विशेष

शाहनवाज हुसैन ने कहा मोदी जी दे रहे हैं इफ्तार पार्टी, सुनकर आस-पास खड़े लोग हो गए हैरान..

इस समय रमजान का पावन महीना चल रहा है। यह पूरा महीना मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बहुत पवित्र होता है। इस महीने में लोग अल्लाह से दुआएं मांगते हैं और पूरे दिन रोजा रहते हैं। रोजे के दौरान पूरे दिन उपवास करते हैं और सुबह-शाम को ही खाते हैं। सुबह के समय खाने को सहरी कहते हैं और शाम के समय खाने को इफ्तार कहते हैं।

सआपने अक्सर देखा होगा कि इस पूरे महीने में जगह-जगह शाम के समय इफ्तार पार्टियों का आयोजन किया जाता है। इफ्तार पार्टी में कई बड़े-बड़े लोग भी शरीक होते हैं। कई पार्टियों का आयोजन राजनीतिक पार्टियों द्वारा किया जाता है। इससे वे धार्मिक सौहार्द्र बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लगभग हर राजनीतिक दल रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी देते हैं।

शाहनवाज हुसैन कहा कि मोदी जी इफ्तार पार्टी :

बीजेपी के कुछ नेता भी इफ्तार पार्टी देते हैं। लेकिन आज तक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोई इफ्तार पार्टी नहीं दी है। लेकिन बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने लोगों के बीच कहा कि मोदी जी इफ्तार पार्टी दे रहे हैं तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ और सभी हैरान हो गए। दरअसल शाहनवाज हुसैन मंगलवार को बीजेपी हेडक्वार्टर में मौजूद थे।

नरेन्द्र मोदी नहीं बल्कि सुशील कुमार मोदी दे रहे हैं इफ्तार पार्टी:

शाहनवाज हुसैन वहां कुछ लोगों से बातें कर रहे थे। उसी दौरान किसी का फोन आया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वह पार्टी में समय से पहुंच जायेंगे। आस-पास खड़े लोगों को उन्होंने बताया कि मोदी जी इफ्तार पार्टी दे रहे हैं, उसी के लिए फोन था। यह सुनकर लोगों को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। लोग हैरान होकर शाहनवाज हुसैन की तरफ देखने लगे।

शाहनवाज हुसैन को लग गया कि लोगों को यह सुनकर आश्चर्य हुआ है। तो उन्होंने मामले को साफ कर देना उचित समझा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नहीं बल्कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पटना में इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूपी में सीएम योगी भी कोई इफ्तार पार्टी नहीं देंगे। वह गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं और आजतक उन्होंने कोई इफ्तार पार्टी नहीं दी है। बीजेपी के अन्य नेता कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह और पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी इफ्तार पार्टी दिया करते थे।

Back to top button