बॉलीवुड

भाभी की गोद भराई में पहुँची अनिल कपूर की भतीजियां, सोनम की बहन ने महफ़िल में लगाया चार चांद। देखें फोटोज़…

कपूर खानदान में इन दिनों खुशियों की बरसात हो रही है। अभी हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) शादी के बंधन में बंधी। उन्होंने 14 अगस्त को अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी की। इस दौरान पूरा कपूर खानदान एन्जॉय करता नजर आया। हम आपको बता दे कि अभी कपूर फैमिली में सेलिब्रेशन खत्म भी नहीं हुआ कि बुधवार रात अनिल कपूर की बहन रीना कपूर (Reena Kapoor) की बहू अंतरा मारवाह (Antara Marwah) की गोद भराई की रस्म अदा की गई। इस दौरान भी करीब-करीब पूरा कपूर खानदान बेहद खुश नजर आया। बता दें कि अंतरा के पति का नाम मोहित मारवाह है।

Antra Marvah

गोद भराई की रस्म में पूरे कपूर खानदान का जमावड़ा लग गया था। सोनम कपूर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, अंशुला कपूर, सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लेकिन संजय कपूर की बेटी शनाया पूरी महफिल लुट कर ले गई। उनका लुक सभी पर भारी पड़ा। बता दें कि शनाया कपूर इस दौरान सिल्वर लाइट येलो कलर के लहंगे में नजर आई। उन्होंने लहंगे के साथ लाइट ब्लू कलर का दुपट्टा कैरी कर रखा था। मांग टीका और बालों में जूड़ा बनाए वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

भाभी अंतरा मारवाह की गोद भराई सेरेमनी में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बनठन कर पहुंची थी। उनके साथ बड़ी बहन खुशी कपूर भी थी। बता दें कि दोनों ही बहन बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही है। हम आपको बता दे कि शनाया इन दिनों काफी फोटोशूट्स करवा रही है। उनकी पूरा इंस्टाग्राम ग्लैमरस फोटोज में भरा पड़ा है।

अंतरा मारवाह की गोद भराई की रस्म में पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। इस दौरान नई नवेली दुल्हन रिया कपूर बेहद सिम्पल लुक में नजर आई। उन्होंने लाइट ब्लू कलर का आउटफिट कैरी कर रखा था। गोद भराई की रस्म के दौरान अंतरा मारवाह बेहद खुश नजर आई। इस दौरान उनकी मां और सास दोनों ही मौजूद थे। दोनों समधनों ने मिलकर सारी रस्मों को अदा किया।

Antra Marvah

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shanaya Kapoor ? (@shanayakapoor02)


शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) पिछले कुछ समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्मकार करण जौहर (Karan Johar) उन्हें अपनी फिल्म में लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वहीं, शनाया ने भी सोशल मीडिया के जरिए पहले ही लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब होती दिख रही हैं।

आख़िर में बता दें कि गोद भराई की रस्म टीना अंबानी के घर पर आयोजित की गई थी। अंतरा के पति का नाम मोहित मारवाह है। कपल की शादी 2018 में दुबई में हुई थी और इनकी शादी के बाद ही वहीं की एक होटल में श्रीदेवी (Sridevi) की मौत हो गई थी।

Antra Marvah

Back to top button